बिहार में शराब बंद तो फिर ! शराब पीकर झूमती महिला हिरासत में कैसे
- by Admin (News)
- Mar 23, 2021
बिहार में शराब बंदी के बाद हाजीपुर दिग्घी की रहने वाली महिला को शराब कहाँ से मिली | सूचना के आधार पर विदुपुर के शैदपुर गणेश गावं में एक महिला शराब पीने के बाद जमकर शोर- शराबा व हंगामा किया और स्यवं को "लेडी डॉन" व "ब्यूटी क्वीन" होने का तगमा देती रही |
भीड़ इकठ्ठा हो जाने के बाद लोग पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी , स्थल पर पुलिस ने माहौल को शांत कर भीड़ को हटाया इसके बाद उस महिला को गिरफ्तार कर मद्धनिषेध अधिनियम के तहत बिदुपुर थाने में FIR दर्ज किया | पुलिस सोचने पर मजबूर है कि महिला के पास शराब कहाँ से आया , उसे कहीं से भागकर तो नहीं लाया गया इसलिए पुलिस अपने एंगल से जाँच कर रही है |
महिला शराब अकेली पी या समूह के साथ कहना मुश्किल है | अब ! इस घटना को लेकर कई सवाल उत्पन्न हो रही है कि जब बिहार में शराब बंद है तो फिर ! शराब आया कहाँ से ? और दूसरी बात कि शराब लाकर दिया किसने |
लेकिन ! यह मामला पहला नहीं है जब महिला को गिरफ्तार किया गया ऐसी घट्न तो वर्षों से देखने , सुनने को मिल रहा है | चाहे वो स्त्री हो या पुरुष | बंद का मतलब बंद तो फिर क्यूँ न रहे बिहार की लूगाई आज भी तंग | अभी खुशियों का त्योहार / उत्सव होली अपने आगमन का दस्तक दे रहा है तो ऐसे में बिहार का माहौल का रंग कैसा होगा झूम बराबर झूम शराबी या रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे |
नितीश सरकार ने बिहार में शराब बंद करके एक इतिहास रचा है लेकिन ! इसे कायम रखना प्रशासन व जनता का फ़र्ज़ / कर्तव्य व जिम्मेदारी है और उस जिम्मेदारी को हमें बखूबी निभाना चाहिए तभी हम एक अच्छा समाज , राज्य व देश का माहौल व सोंच बदल सकेंगे और आने वाली पीढ़ी जोश से भरकर मुस्कुराते हुए बोलेगी "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" और यह तभी संभव होगा जब हम इस अभियान में कदम आगे बढ़ायेंगे | मालूम हो की सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान व नशा मुक्ति केंद्र वर्षो वर्ष से अपने भारत में संचालित हो रहा है | सरकार द्वारा न जाने कितने अरब या खरब धन इस अभियान पर खर्च किये जा चूके है और हो रहें लेकिन फिर भी ! हमारा भारत पूर्णरूपेण स्वच्छ हो पाया है शायद ! नहीं | हम कहने को कह दे कि - हम सबसे आगे मगर ! सोचने की बात है की क्या हम सबसे आगे है ? शायद ! नहीं
बातें बहुत है लिखने को , कहने को और करने को मगर ! सच्चाई यहीं है की हम आज भी हर कुछ सोचते समझते हुए भी खामोश है | तो ! हमें सरकार की बनाई हर योजना / घोषणा को पटल पर उतारकर इतिहास रचना चाहिए |
बिहार के लिए यह बहुत बड़ी बात है की वहां कि राज्य सरकार ने शराब को बंद कर दिया है | भले हीं वहां हर वर्ष करोड़ो करोड़ की क्षति हो रही है लेकिन जनता को नशा से रोका जा रहा है तो अब ! जनता और प्रशासन के तरफ हीं ऊँगली उठाई जायेगी कि शराब कब , कहाँ और किस बोर्डेर से होती हुई बिहार में पहुंची |
इस सच्चाई का सामना करते हुए इसकी बारीकी से छानबीन व तहकीकात करवाई जानी चाहिए तभी सफलता के तरफ हम कदम बढ़ा पायेंगे और कह पायेंगे "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" |

रिपोर्टर
Admin (News)