कश्मीर में 370 और 35 A हटने के बाद , बढ़ रही हत्या व साजिश | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jun 03, 2022
गुरुवार को कश्मीरी आतंकी ने कुलगाम के एक बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर को गोली मारकर हत्या कर दी | बैंक मैनेजर राजस्थान के रहने वाले थे , इनका नाम विजय कुमार था और ये मोहनपूरा ब्रांच में आसीन थे | गोली लगने के बाद इन्हें नाजुक स्थिति में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया |
आतंकी संगठन "कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स" ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है | संगठन ने कहा है कि - कश्मीर में डेमोग्राफी बदलाव में शामिल होने का यहीं अंजाम है | यह संगठन एक आतंकी संगठन है , इसने एक पत्र जारी कर लिखा - मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें स्थाई कर देगी ,उनके लिए यह आँखे खोलने वाली है | अब बाहरी लोगो को वास्तविकता समझ लेनी चाहिए कि उन्हें जान गंवानी पड़ेगी | कहीं देर न हो जाए , सोंचिये - कहीं अगली बारी तुम्हारी न हो जाए !
आज कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ गृहमंत्री अमीत साह मीटिंग करने वाले है |
1 माह में 6 लोगो को टारगेट किया गया | इससे पूर्व कुलगाम में एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी , यह घटना 31 मई की है , जब कुलगाम में रजनी वाला की हत्या को इन आतंकियों ने अंजाम दिया | 25 मई को की गई अमरीन भट्ट की हत्या , ये टीवी आर्टिस्ट थी | 24 मई को सैफुल्लाह कादरी , ये कांस्टेबल थे | 13 मई को पुलवामा में रियाज अहमद ठाकोर जो एक पुलिस कर्मचारी थे | 12 मई को बडगाम में राहुल भट्ट , ये भी एक सरकारी कर्मचारी थे |
पिछले 20 दिनों से कश्मीर में पंडितो का आन्दोलन जारी है और यह अबतक का सबसे लम्बा प्रदर्शन है | यह प्रदर्शन राहुल भट्ट की ह्त्या के बाद 12 मई से आरम्भ है | इस आन्दोलन को देखते हुए कश्मीर के प्रशासन ने बीते बुधवार को यह ऐलान किया था कि - सभी पंडितो को जिला मुख्यालय में पोस्टिंग कर दी जायेगी | प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत नौकरी पाने वाले पंडितगण काम का बहिष्कार कर रहे है | इनका कहना है कि - हिन्दू सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर करने का फैसला किया जाए | फिलहाल प्रशासन ने इनकी व्यवस्था जिला के मुख्यालय में हीं जारी किया है |
रजनी वाला जो 36 वर्ष की थी , इनके सर में गोली मारी गई | इनकी अंतिम यात्रा के दौरान हीं लोगो ने अपना गुस्सा जाहिर कर नारे लगाए - "हमें न्याय चाहिए" |
कश्मीरी पंडितो ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि - 24 घंटे के अन्दर हमें सुरक्षित स्थानों पर नहीं ले जाया गया तो हम घाटी को छोड़ देंगे |
भाजपा नेता रविन्द्र रैना रजनी वाला के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगो से बात कर आश्वासन दिया कि - हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा , इसमे शामिल लोगो को बहुत जल्द हम ढूँढ निकालेंगे |
2019 से 2022 तक कई पंडित और कई मजदूरों की हत्या हो चुकी है | अनुच्छेद 370 हटने के बाद से हीं हिन्दू उनके निशाने पर चढ़ चुके है | 370 कश्मीर में शामिल एक ऐसा अनुच्छेद था जो जम्मू कश्मीर को स्वायत्तता प्रदान करता था | अन्य राज्य के निवासी जम्मू कश्मीर में सम्पति नहीं खरीद सकते थे | इस अनुच्छेद के हटने के बाद बाहर के 34 लोगो ने केंद्र शासित प्रदेश में सम्पति खरीदी है - जम्मू , रियासी , उधमपुर और गांदरबल जिले में लोग हक़ से अपना पाँव फैला रहे है | इस बात की जानकारी गृहमंत्रालय ने लोकसभा में दी |
370 और 35 A हटाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी कि इस समाप्ति के बाद कोई भी भारतीय वहां सम्पति खरीद सकता है और विभिन्न पदो पर नौकरी भी कर सकता है |
35 A जब समाप्त हुआ तो राज्य का विशेष दर्जा भी समाप्त हो गया जिससे स्थाई निवासियों की दोहरी नागरिकता समाप्त हुई |
कश्मीर हमारा है और इसकी हसीन वादियों में
सदैव हमारा हीं सुर गुजेंगा | आतंकियों की इस कायराना हड़कत से न कोई डरा है
और न कोई डरेगा | बहुत जल्द गृहमंत्री अमीत साह इस बिंदु पर सख्त निर्णय
लेने वाले है | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के बीच हाई लेवल की
मीटिंग हुई है जिसमे PM कार्यालय के स्टेट मिनिस्टर जीतेन्द्र सिंह भी
शामिल थे | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम
से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)