मणिपुर में भारी बारिश के कारण दलदल में धंसे जवानों के शव को देखकर दिल दहला , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jun 30, 2022
मणिपुर में लागातार हो रही बारिश के कारण बुधवार की रात नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास लैंडस्लाइड की चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैम्प आ गया जिसमे दर्जनों जवान मिट्टी के अन्दर धंस गए |
रेस्क्यू के दौरान अबतक 13 जवानो का शव बाहर निकाला जा चूका है , वहीं अभी 30 - 40 जवानो के धंसे होने की बाते दिल को दहला रहा है |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह से बातकर स्थिति की जानकारी लेते हुए केंद्र की तरफ से हर संभव मदद मिलने का आश्वासन दिया है |
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई जिसके बाद घायलों की मदद के लिए डॉक्टर की टीम रवाना हुई है |
रेस्क्यू के लिए सेनागण मौके पर हेलीकॉप्टर से पहुंची और घायलों को नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट लाया गया जहाँ इनका उपचार जारी है | खराब मौसम के कारण रेस्क्यू मिशन में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है |
असम और मणिपुर सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र में लागातार हो रही बारिश से अबतक 10 दिनों के अन्दर 135 लोगो की जान जा चुकी है वहीं लाखो लोग प्रभावित हुए हैं |
लैंडस्लाइड के मलबे के कारण इजाई नदी बंद हो गई जिससे परेशानी बढ़ने का आसार नजर आ रहा है | अगर नदी का बाँध टूट गया तो इसके नीचे बसे कई इलाको में तबाही मच सकता है |यह नदी तामेंगलोंग और नोनी जिले से होकर बहती है |
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है |
मणिपुर , अरुणाचल प्रदेश , सिक्किम , असम आदि स्थानों पर ज्यादा बारिश होने के आसार है जिससे खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है | अभी तो बारिश की शुरुआत है , पूरा दौर बाकी है जहाँ लोगो को इस घटना से बचना होगा और स्वयं को बचाते हुए सफ़र करना लाजमी है | प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करना इनके लिए अहमियत रखेगा | हर साल यहाँ के लोगो को इसी दौर से गुजरना पड़ता है | बरसात आने से पूर्व हीं इनके दिलो में उथल - पुथल मच जाती है , मगर वहीं बारिश होना एक शुभ संकेत है , क्यूंकि जल हीं जीवन है |
अपनी सुरक्षा अपने हाथो में लिए चलकर मंजिल तय करे , प्रशासन की मदद करे और स्वयं को इस दौर से आगे बढ़ाये | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)