Breaking News
करोड़ो दिलो की धड़कन संगीत की दुनिया में 80 साल पूरी करने वाली है | भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला - "लता मंगेशकर जी" इनदिनों बीमार है और मुंबई की ब्रीच कैडी अस्पताल के ICU में भर्ती है |
सूचना के आधार पर - वो कोरोना संक्रमित है साथ हीं वह निमोनिया से भी ग्रसित है | मगर सूचना दिल को तसल्ली देने वाली है कि - खतरे की कोई बात नहीं | लेकिन 10-12 दिन अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में ही रहना है , इसलिए अस्पताल ने इनके लिए सबसे अच्छी डॉक्टर की टीम निगरानी में रखा है |
आज पूरा देश ही नहीं विश्व के वे लोग भी , जो लता दीदी से प्यार करते है / उनके गीतों को सुनते है , वो ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे है कि - वो जल्द स्वस्थ होकर अपने घर चली आये |
डॉक्टर प्रतिक पिछले कई साल से लता दीदी का ईलाज कर रहे है , उन्हें उनका मर्ज पता है | इसलिए डॉक्टर प्रतिक भी उनके निगरानी में मौजूद है |
मालूम हो कि - दो साल पूर्व भी उन्हें साँस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा था , उस वक्त भी उन्हें निमोनिया था | ऐसे में उन्हें 28 दिनों तक इसी अस्पताल में रहना पड़ा था और वह स्वस्थ होकर घर लौटी |
स्वर कोकिला अपने घर में अपनी छोटी बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर के साथ रहती है | घर के स्टाफ की लापरवाही के द्वारा उन्हें कोरोना का कहर झेलना पड़ रहा है | सामान लाने वाले स्टाफ का जब टेस्ट कराया गया तो वह पोजेटिव निकला | लता मंगेशकर जी उनके संपर्क में आयी थी इसलिए ग्रसित हुई | फिलहाल उनके घर में सभी लोग स्वस्थ है |
सिंगिंग में 80 साल पुरे कर भारत रत्न से सम्मान पाकर महिलाओं के लिए प्रेरणा व मिशाल बन इस देश को गौरवान्वित किया |
स्वर कोकिला बनी महानहस्ती लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितम्बर 1929 को मध्यप्रदेश की धरती इंदौर में हुआ था | इनके पिता रंगमच के कलाकार व गायक थे |
आज इनसे प्यार करने वाले करोड़ो लोगो की दुआ इन्हें लग जाए , क्यूंकि करोड़ो चाहत पुकार रही है और घर वाले बेसब्री से आने की वाट जोह रहे है और हमारी दुआएं की आप शतक पार करे | आने वाले बच्चों के लिए भी आप इन्द्रधनुषी रंग है | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर