Breaking News
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है | यह ड्रग्स अब तक का सबसे पड़ा खेप माना जा रहा है , साथ में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार किये गए आरोपी में - 1 दिल्ली से और 3 हरियाणा से गिरफ्तार किया गया | चारो आरोपियों से पूछताछ जारी है |
दिल्ली से गिरफ्तार शख्स कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है और यह ड्रग्स के लिए केमिकल उपलब्ध करवाता है | इस बार भी हिरोइन को प्रोसेस करना था , उसके बाद इन लोगों का काम , पंजाब में ड्रग्स पहुँचाना और ड्रग्स सप्लाई करना था |
दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है | जब्त किये गए 350 किलो हिरोइन की कीमत 2500 करोड़ आंकी गई है | पुलिस इस मामला में नार्को टेरोरिज्म के एंगल से भी जाँच कर रही है | संभावना व्यक्त किया जा रहा है की , इस बड़े रॉकेट का तार पाकिस्तान से जुड़ा हो सकता है | सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि - यह ओपरेशन महीनों से चल रहा था | जिसके बाद 354 किलो हिरोइन बरामद हुई है | साथ ही अफगानिस्तान के भी एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया , जिसका नाम हजरत अली है | यह ड्रग्स रैकेट , अफगानिस्तान , यूरोप और देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है |
फरीदाबाद में किराये का मकान लेकर ड्रग्स को छुपाया जाता था और इसे मध्यप्रदेश शिवपुरी के पास फक्ट्री में , फाइन क्वालिटी की बनाये जाने की तैयारी थी , फिर यहाँ से ड्रग्स पंजाब भेजा जाता | पुलिस ने बताया कि - इस आरोपी की पूर्व में भी गिरफ्तारी हुई है | तब उसके पास से 1 किलो हिरोइन का पैकेट बरामद हुआ था | पूछताछ के क्रम में पकिस्तान से भी पैसे आने का सुराग पाया गया है | 5/7/2021 को एक विश्वसनीय सूत्र के माध्यम से सूचना था कि - रिजवान दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में , ड्रग्स की खेप पहुंचाने के लिए जाने वाला है | सूचना पाकर स्पेशल सेल की टीम ने अपना लम्बा जाल बिछा दिया और संदिग्ध रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर लिया | रिजवान के पास से किलो की मात्रा में हिरोइन का पैकेट बरामद हुआ , फिर पूछताछ के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ और आरोपियों से रिकॉर्ड मात्रा में 354 किलोग्राम हिरोइन जब्त की गई |
2019 में मल्टी स्टेट ओपरेशन के तहत 330 किलो अफगान हिरोइन जब्त किया गया था और तभी से यह टीम ख़ुफ़िया जानकारी को विकसित कर रही थी और तब जानकारी मिली - रिजवान अहमद हरियाणा , दिल्ली , पंजाब , मध्यप्रदेश जैसे कुछ अन्य राज्य में नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त है | 125 किलो हिरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को भी पूर्व में गिरफ्तार किया गया था | गिरफ्तार आरोपी , दोनों पति - पत्नी है |
लगभग ढाई हजार करोड़ कीमत के इस हिरोइन को बरामद करने के साथ हीं , हिरोइन तैयार करने में इस्तेमाल करने वाला 100 किलोग्राम रसायन भी बरामद किया है | इसके साथ 2 कार और एक स्कूटी भी जब्त की गई , जो इस धंधा में कार्य करने के लिए लगाया गया था | पुलिस इस मामले को नारकोटिक्स एंगल से भी जाँच कर रही है , बहुत जल्द इस मामले की खुलासा होने की संभावना है |
सूचना के आधार पर - सहायक आयुक्त पुलिस ललित मोहन नेगी और ह्रदय भूषण के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है और अभी लगातार इनके द्वारा , इसके तह तक जाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा | संभावना है कि इंटरनेशनल ग्रुप के इस कारोबार का बहुत जल्द पर्दाफाश होगा और बहुत सारे लोग जो इस रैकेट में जुड़े है , उनका चेहरा स्पष्ट रूप से सामने आ पायेगा | स्पेशल टीम का यह दावा है कि - इससे बड़ी रिकवरी अब तक के इतिहास में ड्रग्स की नहीं हुई थी | इसमें कुछ रिकवरी दिल्ली से हुई है और कुछ हरियाणा से | यह ड्रग्स सप्लाई इंटरनेशनल सिंडिकेट का हिस्सा है | ओपरेशन के बाद बरामद 354 किलो हिरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लगभग 2500 करोड़ है और यह दिल्ली स्पेशल टीम की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
अन्य न्यूज़ भी पढ़े :-
हाथों में मेहंदी रचाकर बारात आने से पहले दुल्हन फरार , प्रेमी हिरासत में | लड़की घर लौटी
रिपोर्टर