Breaking News
पिता की उम्र के व्यक्ति से विवाह कर अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल का फोटो शेयर कर रहीं मुंबई की एक खुबसूरत लड़की जिसका नाम तारा ढिल्लो है |
अक्सर आपने देखा होगा - हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच जब भी विवाह का मामला सामने आता है तो लोग आश्चर्य से भर जाते हैं तब रोमांस की कहानी और तस्वीर को वायरल होते देर नहीं लगता |
ऐसा माहौल सुर्खियों के बीच रहा है और रहेगा | इसे रोका नहीं जा सकता और इसे हम शायद हीं प्रेम का नाम देंगे मगर इसे इंकार भी नहीं करेंगे | इसलिए कि कई कहानियां हमारी नजरो से गुजरी जिसमे कुछ साल बाद हीं तलाक जिंदगी के सामने मुंह बाए खड़ा था जिसमे एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के विषय में भी आपने जाना होगा साथ हीं कुछ हीं वर्ष पूर्व एक सांसद जिनसे एक कम उम्र लड़की प्रेम कर बैठी | कुछ दिन के बाद सांसद महोदय की मौत हो गई और अभी तक उस मौत के कारण का पता नहीं चल सका |
मगर जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे - इनकी संपत्ति की हक़दार वो लड़की बनी , खैर ........ ! इन हस्तियों की बातें सुर्खियाँ बटोरती है और कब सिमट जाती है पता हीं नहीं चलता और फिर नई कहानी दस्तक दे जाती है और पिछला धूमिल हो जाता है |
फिलहाल हम आपको बता दे - तारा ढिल्लो ने एक मशहूर बिजनेसमैन से विवाह किया है | विवाह के बाद इनका हनीमून विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसी विडियो को वायरल होते देर नहीं लगती जहाँ उम्र का यह फांसला दिखता मिले | यह तो हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की बात है | अगर उम्र का फांसला एक देश में भी हो तो ऐसा हीं होता है |
तो हम यह नहीं कहेंगे - दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके चुपके |
तारा ढिल्लो का दिल इनपर आ गया और इन्होने सलीम गौरी से विवाह कर इस रिश्ते को एक खुबसूरत नाम देकर मालामाल कर दिया | तारा ढिल्लो इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हुई है जबकि सलीम गौरी आईटी उधोगपति व नेट सोल टेक्नोलॉजी के फाउंडर और सीइओ है | दुनियाभर में इनका कारोबार फैला हुआ है |
हम यह नहीं कहते कि कम उम्र की लड़की का रिश्ता अधिक उम्र के व्यक्ति से टिकता नहीं | यह तो प्रेम की बात है जिसमे न उम्र की सीमा न जन्म का बंधन देखा जाता है | वहीं उम्र और दिमाग इनदोनों का तालमेल एक सा होना बड़ा जरुरी है | हाँ अपवाद में कुछ जोड़ियाँ ऐसी है जो तमाम उम्र एक साथ चलती है जैसे बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला |
सोशल मीडिया पर तारा ढिल्लो और सलीम दोनों के उम्र का अंतर लोगो ने देखा और अपने अपने तरीके से कमेंट किया | लोग कहते हैं - पैसा है तो कुछ भी संभव है मगर हम तो यहीं कहेंगे - इन दोनों की निजी जिंदगी में दखल देना या दिल दुखाना उचित नहीं | इंसान अपनी जिंदगी के विषय में ज्यादा सोंचे तो अच्छा | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर