Breaking News
महाराष्ट्र में आज आधी रात से लॉकडाउन लगने की संभावना दिखाई पड़ रही है | कोरोना से निपटने का अब बस यहीं एक विकल्प नजर आ रहा है | इसलिए 15 दिनों के लिए महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा |
बीते शनिवार व रविवार के मिनी लॉकडाउन के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आई है और इस बीच मृत्यु आंकड़े की प्रतिशत में भी कमी देखी गई | मुख्यमंत्री आज 8:30 बजे राज्य के नागरिकों को संबोधित करेंगे | बीते सोमवार को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि राज्य के लोगों को लॉकडाउन के लिए तैयार रहना चाहिए |
14 अप्रैल से राज्य में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी होने की संभावना है | 30 अप्रैल तक इन पाबंदियों में नागरिकों को बंधना पड़ेगा | वाहनों के मूवमेंट पर रोक लगाईं जा सकती है | जिम , पार्क , स्विमिंग पूल आदि ऐसी जगह जहाँ भीड़ इकठ्ठी होती हो , वहां पूर्ण रूप से रोक लगाईं जा सकती है | हलाकि जरुरी सेवा व खाने - पीने की सामग्री वाली दुकाने वाधित नहीं रहेगी |
बीते 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट और covid टॉक्स फ़ोर्स की मीटिंग हुई थी | इसमें ज्यादातर मंत्रियों ने अपनी सहमति जताई थी | इसबार राज्य सरकार 2 से 3 सप्ताह तक का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है | जरुरत पड़ी तो गरीबों को मुफ्त अनाज भी मुहैया कराया जा सकता है |
मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से कह रहे थे :- लॉकडाउन के अतिरिक्त दूसरा कोई विकल्प नहीं | ध्यान देने की बात है कि महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन इसीलिए लगाया गया ताकि महाराष्ट्र की जनता अपनी मानसिक हालत पर नियत्रण रख सके | अब खबर है की लॉकडाउन की सभी तैयारी महाराष्ट्र सरकार ने कर ली है | आज आधी रात से महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लग सकता है | अभी 15 दिन का निर्णय जारी किया जाएगा लेकिन जरुरत पड़ी तो अवधि को बढाया भी जा सकता है |
मुंबई , नागपुर , पुणा , ठाणे सहित कई शहरों से प्रवासी मजदूरों के बड़ी संख्या में पलायन की बातें सामने हैं | मुंबई के अधिकांशतः ऐसे स्टेशन जहाँ से उत्तरप्रदेश , बिहार झारखण्ड आदि के लोगों का आवागमन तेजी से हुआ था , अब ! वे पलायन की तरफ अग्रसर है | प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या में लोग अपने घर वापस जा रहे हैं |
2 दिन का मिनी लॉकडाउन और हजारों प्रवासी का वापस जाना , ऐसे में भीड़ का आंकड़ा कम हुआ है | अब कोरोना में थोड़ी गिरावट का मुख्य कारण बाहर से आये मजदूरों के वापस जाने और मिनी लॉकडाउन का असर से वातावरण में थोड़ी चमक देखी जा रही है |
खैर जैसा भी हो , जैसे भी हो कोरोना को राज्य व देश से नौ - दो , ग्यारह करना हीं पड़ेगा | सभी लोग इसका हीं इंतजार कर रहे हैं |
ऐसे देखा जाये तो सरकार प्रयासरत है किसी भी तरह सरकार की मंसा है कि राज्य में सभी लोग सुखी व निरोग रहे और वातावरण में हरियाली छायी रहे और यह तभी संभव होगा जब सरकार द्वारा जारी किये गए गाइड लाइन और पाबंदियों पर लोग अमल करे | फिर बड़ी से बड़ी समस्याओं का निपटारा संभव है | फिलहाल रात्री 8:30 बजे मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे का जनता के नाम सन्देश सुनना / देखना मत भूलिए | मास्क लगाइए और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपना जीवन बचाइये | इस दुःख की घड़ी में एकता बहुत जरुरी है |
आइये एक साथ हाथ मिलाये और कोरोना पर विजयी पाये ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भाव्यश्री डेस्क )
रिपोर्टर