द कश्मीर फाइल्स की तुलना गंगूबाई काठियावाड़ी से , क्या तौल बराबर होगा ? Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 15, 2022
12 करोड़ की लागत से बनाई गई फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" का 3 दिन में 325% का उछाल देखा गया | इस फिल्म ने पहले हीं दिन 3.5 करोड़ के लगभग का बिजनेस किया | 12 मार्च को दूसरे दिन 8.5 करोड़ और तीसरे दिन 15.10 करोड़ का बिजनेस कर बिना प्रमोशन इस फिल्म का अद्दभुत रंग देखने को मिल रहा है |
इस फिल्म को भारत में 11 मार्च को 600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया | परन्तु रविवार तक इस फिल्म के प्रति दर्शको के बढ़ते रुझान को देखते हुए इसकी स्क्रीन की संख्या 600 से बढ़ाकर 2000 कर दिया गया , वही शो की अवधि भी बढ़ा दी गई |
कौन कहता है कि - बड़े बैनर और ट्रेंड कर रहे स्टारों और द कपिल शर्मा के मंच पर किये गए प्रमोशन से हीं फिल्म चलती है | फिल्म में सब्जेक्ट होना चाहिए , फिर फिल्म चलती नहीं दौड़ पड़ती है |
12 करोड़ की लागत से बनाई गई फिल्म 3 दिन में हीं 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया |
बॉलीवुड परिवार के लोग अन्दर हीं अन्दर इस फिल्म के विषय में क्या सोंच रहे है ? खुलकर कोई सामने नहीं आया और न इसके प्रमोशन के लिए विवेक अग्निहोत्री को साथ दिया |
वहीं अक्षय कुमार , कंगना रानावत और कुछ अन्य कलाकार जो निर्भीक है , उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की | सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ़ हो रही है | दर्शको के बीच एक दूसरे के द्वारा भी इस फिल्म का प्रमोशन अपना रंग दिखला रहा है |
