Breaking News
मशहूर टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया | वे कोरोना से भी संक्रमित थे , उनकी उम्र 41 वर्ष थी | इतने कम समय में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया , उस मुकाम पर पहुँचने के लिए लोग न जाने कितनी दौड़ लगाते हैं | इज्जत , शोहरत से भरपूर रोहित सरदाना एक अच्छे निर्मल दिल और सेवा भावना रखने वाले जिन्दादिल इंसान भी थे |
इन दिनों "आज तक" न्यूज़ चैनल पर प्रसारित होने वाला शो "दंगल" जो काफी लोकप्रिय शो रहा है , उसकी एंकरिंग रोहित सरदाना करते थे | रोहित सरदान कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे , इन दिनों वे आइसोलेशन में थे | रोहित सरदाना की मृत्यु ने उनके करोड़ों चाहने वाले लोगों के दिलों पर तपा हुआ खंजर चला दिया | इनके बोलने का ढंग , उनकी अदाओं के करोड़ों लोग दीवाने थे | खास कर शो "दंगल" देखने के लिए लोग समय की प्रतीक्षा करते थे कि कब उनकी बहस और तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी | इसलिए रोहित अपने चाहने वालों के लिए अपने फ़र्ज़ से कभी पीछे नहीं हटे और वे अपना कर्म घर पर बैठकर भी करते रहे |
गुरुवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था | लेकिन शुक्रवार को उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई , लेकिन वे कोरोना संक्रमित भी थे और यह माना जा सकता है की रोहित सरदाना की मृत्यु कोरोना से हुई है इसलिए की हार्ट पर कोरोना का असर पड़ता है |
इस बात की पुष्टि स्वयं रोहित सरदाना ने अपने ट्विटर के जरिये दिया था | बीते 24 अप्रैल को उन्होंने ट्विट किया - एक हफ्ते पहले बुखार और बाकी लक्षण के बाद टेस्ट कराया था | PTPCR निगेटिव आया लेकिन CT Scan से Covid की पुष्टि हो गई थी | अभी हालत पहले से बेहतर है | आप सभी अपना और अपने परिवारजनों का ख्याल रखें |
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोहित सरदाना के निधन पर शोक जाहिर किया है , लिखा - रोहित सरदाना के निधन से स्तब्ध और दुखी हूँ | ईश्वर उनकी आत्मा को अपनी चरणों में स्थान दें |
इंडिया टुडे के सीनियर पत्रकार राजदीप सर देसाई ने हीं रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी | उन्होंने अपने ट्विटर पर श्रधांजलि देते हुए लिखा - दोस्तों बेहद दुःख की खबर है कि मशहूर टीवी न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया | उन्हें आज सुबह हीं हार्ट अटैक आया है | उनकी परिवार के प्रति गहरी संवेदना है |
रोहित मूल रूप से हरियाणा के कूरुक्षेत्र के रहने वाले थे | उन्हें 2018 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | उन्होंने अपने 15 वर्ष से ज्यादा का समय लोगों के लिए एंकर बनकर सेवा में खड़े रहें | "आज तक" से पूर्व वे जी न्यूज़ पर बतौर एंकर का काम किया था | उससे पहले ऑल इंडिया रेडिओ , ETV , सहारा समय आदि में भी अपना समय दे चुके हैं |
अपने पीछे वे अपनी पत्नी व दो बेटियों को तन्हां छोड़ गए | ईश्वर इनके परिवार को इनकी जुदाई और विदाई सहने की शक्ति प्रदान करें और जीवन में उन्हें अपने पिता और पति की कमी को लेकर ये सोंचना न पड़े की काश ! वे हमारे पास होते | ईश्वर रोहित सरदाना की आत्मा को शांति दें | चूकि इतने कम उम्र में अकाल मृत्यु के गोद में वे समा गए | उनकी आत्मा सदैव अपनी पत्नी व बेटियों के लिए चिंतित रहेगी |
रोहित सरदाना को भव्याश्री परिवार की तरफ से भावभीनी श्रधांजलि | आप कभी न भुलाने वाली याद बनकर सदैव साथ रहेंगे , जब - जब लोग अपनी कलम को अपने पास देखेंगे | आप आगे बढ़ने वाले बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं | आप सदैव लोगों के मन में निवास करेंगे | आप देश के लिए वह क्षति है जिसकी पूर्ति देश कभी नहीं कर पायेगा | .... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
नोट :- रोहित सरदाना ने अपनी आखिरी ट्विट गुरुवार की रात 8 बजे की है | इसमें भी उन्होंने कानपूर की एक कोरोना मरीज के लिए मदद मांगी थी | उनकी साथी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने बताया की - 2 दिन पहले हीं रोहित ने बताया था की वह रिकवर हो रहें है | जल्द हीं वापस ऑफिस ज्वाइन करेंगे | लेकिन अचानक इस खबर ने सबको झकझोर दिया | रोहित का कदम हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ता रहा |
रिपोर्टर