Breaking News
ऑस्कर अवार्ड 2021 रविवार 25 अप्रैल की शाम को आरंभ हुआ | यह ऑस्कर समारोह विदेश में किया जा रहा है | कोरोना वायरस की तेज गति पर गौर करते हुए ऑस्कर अवार्ड को दर्शकों के लिए ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया गया है | दर्शक इस आयोजन का लुफ्त oser.com या फिर ऑस्कर के ऑफिशियल YouTube चैनल पर उठा सकते हैं | इसके अतिरिक्त द एकेडेमी के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर भी स्ट्रीम किया जाना है | इसके साथ डिजनी प्लस , हॉट स्टार पर भी दर्शक इस आयोजन को देख पायेंगे |
ऑस्कर अवार्ड का आयोजन , भारत के दर्शक रात के 8 : 30 पर स्टार वर्ल्ड और स्टार मूवीज चैनल पर देखे होंगे | आपको पुनः बता दे की 25 अप्रैल रविवार को विदेश में ऑस्कर अवार्ड का आयोजन भारत के दर्शक सोमवार 26 अप्रैल की सुबह 5 : 30 बजे देख सकते हैं | आयोजन सुबह 5 : 30 बजे आरंभ होगी , अंत 8 :30 पर | यह दो घंटे का कार्यक्रम होगा |
दुनियांभर के सिनेमा के चहेते दर्शक , फैंस ऑस्कर अवार्ड 2021 का इंतज़ार कर रहें है | इस वर्ष पहली बार यह आयोजन लोंस एंजलिस के आइकोनिक यूनियन स्टेशन में होगी और इस हॉल में नोमिनेट हुए स्टार्स , मेहमानगण , मंच संचालक व मीडिया फ्रेंड्स के आलावा किसी को अन्दर आने की अनुमति नहीं दी गई है | 93 ऑस्कर के नॉमिनेशन का एलान , प्रियंका चोपड़ा और इनके पति नीक जोनस ने किया था | इस बड़े इवेंट की चर्चे बहुत दूर तलक फैली |अब इस आयोजन में कोरोना की गतिविधि को देखते हुए मात्र 170 लोगों को सम्मलित होने की अनुमति दी गई है |
इस साल फिल्म मेकर्स chloezhao को अपनी फिल्म नो मैडलैंड के लिए बेस्ट डायरेक्टर के कैटोगरी में चुनाव किया गया है और ये नोमिनेट होने वाली पहली चीनी महिला है | वहीं फिल्म मीनारी के एक्टर stevenyeun ये पहले एशियन अमेरिकन एक्टर है जिन्हें बेस्ट एक्टर के कैटोगरी में नोमिनेट किया गया है |
इस साल Netflix को 36 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले हैं , जो की किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के लिए बहुत ज्यादा है | सभी की चहेती प्रियंका चोपड़ा की फिल्म भी नोमिनेट है | वहीं अगर रिपोर्ट्स की बात करे तो साउंड ऑफ़ मेटल के रिज अहमद पहले मुस्लिम होंगे जिन्हें बेस्ट एक्टर कैटोगरी में नॉमिनेशन मिला है | साथ हीं कई कैटोगरी में 70 महिलाओं को भी नोमिनेट किया गया है | गैरी ओल्ड मैन की फिल्म मैंक10 कैटोगरी में नोमिनेटेड है | प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर भी बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले की कैटोगरी में नोमिनेट किया गया है |
जिन फिल्मों को 5 से ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं उनकी सूचि कुछ इस प्रकार है :-
नॉमिनेशन सेरोमनी में मैंक को 10 , द ट्रायल ऑफ़ द शिकागो को 6 , द फादर को 6 , मीनारी को 6 , जूडास एंड द ब्लैक मसीह को 6 , नो मैडलैंड को 6 , साउंड ऑफ़ मेटल को 6 , प्रोमिसिंग यंग वुमेन को 5 , मा रैनिज ब्लैक बॉटम को 5 नॉमिनेशन मिले हैं |
2002 से ऑस्कर अवार्ड्स का आयोजन हॉलीवुड बुलेवार्ड के dolby theatre में होता रहा है | लेकिन इस बार इसका आयोजन लोंस एंजलिस के आइकोनिक यूनियन स्टेशन में होगी |
ऑस्कर अवार्ड 2021 , भारत सहित 225 देशों में होगी टेलीकास्ट | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर