Breaking News
हरिवंश राय बच्चन की पीढ़ी का एक और चेहरा हिंदी साहित्य को गढ़ने के लिए कदम बढ़ाती हुई दिखाई पड़ रही है |
नए दौर में लिखेंगी "आराध्या" एक नई कहानी | उन्होंने साहित्यिक मंच पर अपने परदादा की यादों को जिन्दा करने के लिए उठा लिया है कदम | शब्दों के समंदर में गोता लगाती हुई आराध्या आने वाले कल में साहित्यिक मंच पर इन्द्रधनुषी रंग बिखेरने वाली है |
आराध्या एक ऐसा नाम है जो एक छोटी सी नन्ही भारत की वह बिटिया है जो आज किसी परिचय की मोहताज नहीं | इनके पूर्वजों ने यह मुकाम हासिल किया है जिसकी खुशबु बहुत दूर तलक सर चढ़कर बोलती हुई नजर आती है , आराध्या उसी पीढ़ी की एक संतान है |
हरिवंशराय बच्चन एक साहित्यकार हुए , इन्हें कौन नहीं जानता | इनके बेटे महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने बॉलीवुड में इतिहास रचा व दुनियां के करोड़ो दिलो पर राज कर घर बनाया और ये साहित्य प्रेमी भी हैं | जहाँ अपने पिता की कविता को हर संभव जिन्दा रखने का प्रयास किया और इनके सर पर भी साहित्य का रंग व असर चढ़ते हुए बेटे अभिषेक बच्चन की बातो व शब्दों में भी कविता का वह निखार झलकता हुआ महसूस हुआ |
अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय की बेटी जो महानायक अमिताभ बच्चन की पोती है और हरिवंशराय बच्चन की परपोती , यह साहित्य रंग में स्वयं को रंगकर दुनियां को कविता का रसपान कराने जा रही हैं जिसका आरम्भ हो चूका है |
हिंदी से लोगो का दिल जीतते हुए आराध्या को देखा गया | सोशल मीडिया पर आराध्या का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जहाँ वह हिंदी में कविता की कुछ लाइन बोलती हुई नजर आ रही है | जानकारी के आधार पर यह कविता उन्होंने अपने स्कूल "धीरू भाई अम्बानी स्कूल" में किसी प्रोग्राम में सुनाती हुई नजर आ रही है | साथ हीं उन्होंने बोला - किसी भी भाषा को आसानी से सीखना हो तो कविता द्वारा सीखो |
बच्चन परिवार की परंपरा कायम है | इस विडियो को आराध्या के फैन्स पेज से शेयर किया गया है जहाँ वह लाइट ब्लू कलर की अपने स्कूल की यूनिफ़ॉर्म में नजर आ रही हैं | विडियो में आराध्या कहती है - प्राइमरी के बच्चे सुन्दर कविता पेश करने जा रहे है |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
अब सबसे पहले हम आपको वह विडियो दिखा रहे है | इस विडियो में कविता की लाइन सुनिए जिसे हम अपने शब्दों में भी अंकित कर रहे है |
हिंदी के मधुरम् शब्दों की जब लड़ी पिरोई जाती है तब कवि की वाणी से एक मीठी कविता बन जाती है | आगे कहा - हिंदी हमारी राज भाषा है , कविता भाषा का सबसे सुन्दर रूप है | किसी भी भाषा को यदि आसानी से सीखना हो तो कविता से सीखो |
महानायक अमिताभ बच्चन कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वह पूरी नींद नहीं ले पाते | उन्होंने खुद को "नो स्लीप क्लब" का हिस्सा बताया | वे देर रात तक सोशल मीडिया का हिस्सा बने रहते है | अपनी मन की बातो को शब्दों की मोती में पिरोकर अपने पाठक और दर्शको को लुभाने का काम करते हैं | दर्शक इनकी बातो का खूब मजे लेते हुए इन्हें सम्मान देते है |
आराध्या की इस कविता को सुनने के बाद बहुत सारे लोग खुद को "नो स्पील क्लब" का हिस्सा बताना शुरू किया |अब हमें जगाना होगा समाज को ताकि अपनी आने वाली पीढ़ी को वे जगा सके , तभी आने वालेकल में भी कविता की खुशबु बरकरार रहेगी | ......... ( मनोरंजन की दुनियां :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर