Breaking News
महाराष्ट्र में "ब्रेक द चैन" मुहिम लागु किये गए हैं , जो 1 मई सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा | परिस्थिति को देखते हुए यह मुहिम बढाया भी जा सकता है | इस बीच मुंबई पुलिस ने जरुरी सेवा वालो के लिए लाल , हरा और पीला रंग का कार्ड पास जारी किया है |
मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने मीडिया को बताया है कि :- मुंबई पुलिस ने जरुरी सेवाओं के वाहनों के लिए रंगों पर अधारित पास जारी किया है | मेडिकल स्टाफ के लिए लाल रंग , भोजन के लिए हरा रंग और अन्य सेवाओं के लिए पीला रंग का कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है | पास का दुरूपयोग करने वालो पर क़ानूनी करवाई की जाएगी |
मालूम हो कि "ब्रेक द चैन" में लॉकडाउन जैसी हीं पाबंदियां लगाईं गई है , सिर्फ जरुरी गतिविधियों को हीं मंजूरी दी गई है | अगर कोई Covid नियमों का उलंघन करता पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जायेगा | चेहरे पर मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंस का पालन करना निहायत जरुरी है |
इस बीच फिल्म , टीवी आदि की शूटिंग , मॉल , सिनेमाघर , पार्क , शॉपिंग सेंटर आदि ऐसे जगह जहाँ भीड़ ज्यादा इकठ्ठी होती है , वह स्थान बंद रहेगा | रेस्तरां और होटल में खाना बैठकर खाना मना है , हाँ इसे पैक कराकर ले जाने की छुट रहेगी | ये सभी पाबंदियां राज्य सरकार ने कोरोना की बढ़ती महामारी को देखते हुए लगाया है , ताकि देश की सुरक्षा व इंसान की बेहाल होती जिंदगी पर काबू पाया जा सके |
कोरोना से सम्बंधित महाराष्ट्र में 24 घंटे का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है :-
कोरोना संक्रमण से 530 लोगों की मौत , 68,631 लोग संक्रमित वहीं 24 घंटे के अन्दर 45,654 कोरोना संक्रमित मरीज , कोरोना को मात देकर घर पहुँच चुके हैं | इस वक्त महाराष्ट्र में 6 लाख 70 हजार 388 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं | ये तो रहा महाराष्ट्र का आंकड़ा |
इसी एक राज्य के आंकड़े से देश का आंकड़ा लगाया जा सकता है कि , कितना भयावह होगा | उस घर की परिस्थिति कितनी दयनीय होगी जिसने अपने परिजन को खोया है और खो रहें हैं | हर दिन जिंदगी एक जुआ खेल रही है , जीत और हार ऊपर वाले के हाथ हैं | इन्हीं जिंदगी और मौत के बीच जूझता हमारा भारत बेहाल है |
जितना हो सके स्वयं पर हीं मेहरबानी करते हुए इंसान को अपने विषय में , अपनो के विषय में और देश के विषय में सोंचना जरुरी है | छोटी - छोटी लापरवाही की वजह से हीं कोरोना का दूसरा मार देश को भोगना पड़ रहा है | लोग शादी - ब्याह करने / कराने से मोह नहीं छोड़ रहे | एक जगह भीड़ इकठ्ठा करेंगे हीं , पार्टी होगी , सड़को पर घूमेंगे , दूसरी बात - चुनाव होता हीं रहेगा और लॉकडाउन के बीच आदमी का लड़खराता बजट कितना साथ दे पायेगा और कब तक देता रहेगा | परिस्थिति बहुत कठिन होती जा रही है , इसपर सबको मिलकर सोंचना बहुत जरुरी है , तभी हम गुलाबी भोर में जी पाएंगे |
खैर ...... मास्क लगाना न भूले और सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है | "जिंदगी बचाओं अभियान" .... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर