Breaking News
हुनर और योग्यता की हर जगह पूजा होती है और यही ज्ञान का सागर इंसान को जमीन से आसमान पर लाकर खड़ा करता है | इसके लिए जाति / धर्म / उम्र / सीमा कुछ भी आड़े नहीं आता बस दिखाई पड़ता है किसमे कितना दम और योग्यता है | क्षमता हीं इंसान को अँधेरे से रौशनी में लाकर प्रकाशमय बनाता है और बहुत सारे लोग इन्हीं प्रकाश में अपनी जिंदगी को रौशनमय कर लेते हैं |
ज्ञान प्राप्त करने में बच्चे और बड़े की बात नहीं होती , बात है कि कौन कितना याद रख पाता है और पढ़ने में किसको कितनी रूचि है ? भारत में "कौन बनेगा करोड़पति" ऐसा मंच है जो सीनियर को हीं नहीं जूनियर को भी मौका दे रहा है और इसी मौका का लाभ उठाकर बच्चे की गति और भी दिन पर दिन बढ़ती हीं जा रही है |
हम ऐसा नहीं कह रहे कि KBC जूनियर के बाद बच्चो में पढ़ाई की ललक बढ़ी | इससे पहले भी तथागत और कौटिल्य इसका जीता जागता सबूत है | बच्चे का ज्ञान पुरे भारत में बिखरा पड़ा है सिर्फ ढूंढने की जरुरत है | बच्चे को वह मंच चाहिए जहाँ वो अपनी योग्यता और क्षमता को दिखला सके |
बीते सोमवार , मंगलवार KBC जूनियर एपिसोड में मयंक 1 करोड़ पॉइंट्स जीतकर इतिहास रच दिया | 15 सवालो का सही जवाब मयंक ने दिया , इनकी उम्र 13 साल है | मयंक हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले आठवी कक्षा के छात्र है | ये KBC जूनियर के पहले प्रतिभागी है जिन्होंने 1 करोड़ पॉइंट्स जीता है और साथ में हुंडई की चमचमाती कार |
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने X पर बधाई देते हुए लिखा - हरियाणा के महेंद्रगढ़ के आठवी कक्षा के होनहार छात्र मयंक ने KBC जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से 1 करोड़ रुपये की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है | जीनियस बेटे के पिता से फोन पर बातकर उन्हें बधाई दी और मयंक के उज्जवल भविष्य की कामना भी की |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
इस उपलब्धि पर मयंक के घर बधाई देनेवालो का ताँता लगा हुआ है | रिश्तेदार और आसपास वाले भी बहुत हीं खुश है |
1 करोड़ पॉइंट्स जीतने का भी मतलब है 1 करोड़ रुपये का जीत जाना परन्तु यह राशि मयंक को अभी नहीं मिलेगी | यह जीता हुआ धन उन्हें 18 साल के हो जाने पर मिलेगा | आपको बता दे कि KBC जूनियर में बच्चे जितने भी पॉइंट्स जीतते है वो राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर न कर के फिक्स डिपोजिट कर दिया जाता है और प्रतिभागी को 18 साल पर इंटरेस्ट के साथ वह राशि मिल जाती है |
मयंक के मुताबिक़ वह इस राशि को अपने पढ़ाई में लगाना चाहते हैं | अगले फीचर में हम आपको बताएँगे कि मयंक से कौन कौन से सवाल पूछे गए और मयंक ने किस सवाल का जवाब अपने मन से और किस सवाल का जवाब लाइफ लाइन की मदद से दिया और सोलहवें 7.5 करोड़ के प्रश्न पर क्यूँ नहीं दिया जवाब ? उनके मन में क्या चल रहा था ? बहुत दूर जाना , इतने पॉइंट्स जीतना या फिर किसी शायर की लिखी ये लाइन - ये मत सोंचो कितना मिला , सोंचो बहुत मिला हमें जितना मिला और सही में इस नन्हीं सी उम्र में इतना राशि कमा लेना बहुत बड़ी बात है जो उज्जवल भविष्य को ओर संकेत कर रहा है |
ऐसा इसलिए कि इसी सप्ताह KBC जूनियर में विराट अय्यर 1 करोड़ पॉइंट्स के प्रश्न पर गलत जवाब देकर नीचे 3 लाख 20 हजार पर गिर गए |
यह सोंच सोंच की बात है कौन कितने में संतुष्ट है खैर ....... जो भी हो लेकिन मयंक ने इतिहास रचकर बच्चो की सोंच में एक बहुत बड़ी उपलब्धि तौहफा स्वरुप भेंट किया है | अब भारत के बच्चे और भी तेजी से शिक्षा की तरफ आगे बढ़ेंगे जिससे भारत गौरवान्वित होगा | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर