कैथून कोटा साड़ी कप 2 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे मनोज दुबे | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 12, 2023
इल्ला स्पारटन क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है | इनदिनों लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के कैथून में "कैथून कोटा साड़ी कप" 2 का क्रिकेट प्रतियोगिता आरम्भ हुआ | इस मैच में खिलाड़ियों ने जमकर हिस्सा लिया |
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु कांग्रेस के नेता मनोज दुबे वहां उपस्थित हुए और लोगो का उत्साह बढ़ाया | आयोजनकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए खुबसूरत माला पहनाकर अपना भाव प्रगट किया और अपने प्यार की कोमल मुस्कराहट व तालियों की गड़गराहट से अपने उत्साह का इजहार किया |
मनोज दुबे आगे बढ़ते रहे और क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
इस अवसर पर अध्यक्ष - आशिक अली , मुख्तार अहमद , वशीम , शाहरुख़ शाकिर , हरभजन सिंह , शानू कुशवाहा , इब्राहिम व शोयब आदि कार्यकर्ता मौजूद थे |
पहला मैच कैसीए व कायनात क्लब के बीच आरम्भ हुआ और अभी जारी रहेगा | इस कार्यक्रम में जावेद हुसैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे |
अपने भारत में क्रिकेट प्रेमियों व लगन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो जमीं पर खड़े होकर चाँद की बातें कर रहे हो | किसी भी खेल में प्रतियोगिता का होना कई सितारों को जड़ता है जिससे खिलाड़ियों के बीच मैच जीतने का उत्साह उनमे आगे बढ़ने की ललक पैदा करता है और इसी दौर में उनके उत्साह में हौसला बुलंद करने पहुंचे थे कांग्रेस नेता मनोज दुबे |
मनोज दुबे बच्चो के विकास हेतु किसी भी सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम में जमकर हिस्सा लेते हैं और यहीं तो भारत की मजबूती का एक पहल है | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)