Breaking News
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने , मुंबई के पास मौजूद अपनी प्रॉपर्टी को बेच दिया है | उनका यह प्रॉपर्टी , मुंबई के पास हिल स्टेशन लोनावाला में मौजूद था | लोनावाला कभी यादव वंश का भाग हुआ करता था | क्यूंकि मुगलों ने इस स्थान के अस्मारिक महत्व को ध्यान पूर्वक देखा और चालाकी से इसे लम्बी अवधी तक अपने कब्जे में रखा था | हलाकि यह बाद में मुक्त हुआ |
यहाँ मानसून के दौरान खुशनुमा मौसम और हरियाली छा जाती है और सुखें झड़ने व तालाब , पानी से भर जाता है , जिससे यह काफी मनलुभावन लगता है | इसलिए यह दृश्य देखने के लिए लोग दूर - दूर से आते है , ताकि इस भाग - दौड़ की जिंदगी और महानगर की भीड़ से , कुछ पल अलग रहकर , हरियाली भरी जिंदगी और सकूँ पाकर , आँखों को तृप्ति दिया जा सके |
फोटो :- Mid Day के सौजन्य से
इसी उद्देश्य से , रोहित शर्मा ने भी यह प्रॉपर्टी खरीदी थी | लेकिन 1 जुलाई 2021 को उन्होंने अपनी इस प्रॉपर्टी को बेच दिया , जिसकी कीमत 5 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही थी | उनके इस विला को मुंबई की शुष्मा अशोक श्राफ ने ख़रीदा है | यह विला 6329 स्क्वायर फूट में फैला हुआ है | इस विला को खरीदने में 26 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाया गया | इस बात की जानकारी जैपकी . com ने डील से जुड़ी दस्तावेजों के आधार पर दिया है |
रोहित शर्मा हीं नहीं , बहुत ऐसे अमीर लोग है , जो शहर की भीड़ भरी जिंदगी से थोडा मन को सकूँ देने व राहत देने हेतु शांत माहौल में जमीन / मकान खरीदना पसंद कर रहे हैं | ऐसे में अब अलीबाग और कर्जत में भी लोग प्रॉपर्टी को लेना पसंद कर रहे हैं | 2021 में जब , मुंबई में इतनी भीड़ है , तो आने वाले 20 वर्ष के बाद मुंबई में कितनी आबादी बढ़ जायेगी , यह सोंचा जा सकता है !
वैसे लोनावाला लोगों का मन पसंद हील स्टेशन है | यह मार्ग मुंबई व पुणा से जुड़ा हुआ है | लोग यहाँ पर अपनी छुट्टी बिताने , कोई उत्सव , पिकनिक आदि मानाने आते है | बड़े - बड़े लोगों ने , मुंबई से कुछ दूर अपना फार्म हाउस भी बना रखा है | कोई बिजनेस डील हो या दोस्तों के संग पार्टी , तो लोग शांति पूर्वक कुछ दिन व्यतीत करने के लिए , ऐसे हीं जगहों पर आना पसंद करते है |
फोटो :- Mid Day के सौजन्य से
जिस विला को रोहित शर्मा ने बेचा है , वह मुंबई से 96 किलोमीटर और पुणे से 64 किलोमीटर की दुरी पर लोनावाला में स्थित है और यह हील स्टेशन है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर