बहादुरगढ़ में 6 महिला किसान प्रदर्शनकारियों को तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने कुचला , 3 की मौत | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Oct 28, 2021
आज सुबह 6:30 बजे हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया , जिसे देख व सुनकर लोग दुखी और आक्रोशित है |
इस बात से सभी परिचित है कि - केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून बिल के खिलाफ नवम्बर 2020 से हीं दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आन्दोलन चल रहा है , जहाँ महिला एवं पुरुष किसान भारी संख्या में मौजूद है |
इसी प्रदर्शन में वे 6 महिलायें भी शामिल थी और घर जाने के लिए सड़क के डिवाइडर पर बैठी हुई थी | तभी झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे से तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने डिवाइडर पर बैठी 6 महिलाओं को कुचल दिया , जिससे 2 महिला की घटना स्थल पर हीं मृत्यु हो गई और एक महिला का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई | जबकि अभी 3 महिला की स्थिति गंभीर व नाजुक बताई जा रही है |
इस हादसे से मृत तीनों वृद्ध महिलायें पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थी और सुबह - सुबह अपने घर जाने के लिए ऑटो के इंतज़ार में डिवाइडर पर बैठी हुई थी , तभी यह हादसा हुआ | हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया और किसान प्रदर्शनकारी आक्रोश में आ गए | घटना की सूचना पाते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अब वहां घटना की तहकीकात जारी है |
आखिरकार जिस ट्रक ने महिला को कुचला है , उस ट्रक चालक की मनसा क्या थी ? यह भयावह दुर्घटना के पीछे का उद्देश्य पता करने में पुलिस जुटी है | कहीं ऐसा तो नहीं कि ट्रक चालाक नशे की हालत में था या फिर ट्रक के ब्रेक में कुछ गड़बड़ी थी या फिर जान बुझकर इस घटना को अंजाम दिया गया | खैर ...... यह बहुत हीं दुःख की बात है कि आज 3 जान इस दुनियां को अकाल मृत्यु अलविदा कहा , जो एक ड्राईवर के लिए शर्मशार करने वाली बात है |
ड्राईवर को एक रक्षक भी माना जाता है , जो अपने वाहन पर लोगों को यात्रा करवाते हुए सड़को पर हर जान माल को सुरक्षित रखते हुए अपना दौड़ निर्धारित कर मंजिल तय करता है | जिंदगी में बचाव बहुत जरुरी है , स्वयं के लिए , अपनों का लिए और राह चलते राहगीरों के लिए भी | क्यूंकि सभी तो अपने हीं है | यह ध्यान देने की बात है कि - कभी भी इंसान को स्वयं के बचाव या फिर जल्दीबाजी में ऐसा कदम कभी नहीं उठाना चाहिए , जिससे की किसी को क्षति पहुंचे |
सुबह सवेरे यह सूचना न जाने कितने लोगों को रुलाया और वह आँखें इन्तजार करती रह गई , जिस आँखों को इस मृत महिलाओं के घर आ जाने का इंतज़ार था , उन्हें यह घटना व्याकुल कर गया होगा |
जिंदगी नहीं मिलती दूबारा , लापरवाही में हो गई इस दुर्घटना का कोई भी निवारण नहीं , जिससे खोये हुए इंसान को वापस लाया जा सके | बहुत दुखी करता है मन को और यह निंदनीय है , जिस दिल ने इस घटने को अंजाम दिया | .....( न्यूज़ / फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर )
नोट :- अगर आप अपनी किसी भी रचना ( न्यूज़ / कहानी / कविता / फीचर आदि ) को इस वेबसाइट पर प्रकाशित करना चाहते है , तो इस ईमेल पर संपर्क करे :- rupesh0199@gmail.com
अन्य न्यूज़ भी पढ़ने के लिए समाचार टाइटल पर क्लिक करे :-
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगा रिश्वत का इल्जाम , आज जाँच टीम दिल्ली से मुंबई पहुंचेगी |
बॉलीवुड अदाकारा मीनू मुमताज का निधन , वे अभिनेता महमूद की बहन थी
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)