Breaking News
आज एक बहुत हीं दुखद सूचना दिल को दहला गया | हैलीकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगो का निधन हो गया | इसे सुन देश शोकाकुल है |
यह विमान सूलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ा था और कुछ देर बाद हीं क्रैश हो गया |
CDS बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ एम्ब्रेयर विमान से सूलूर पहुंचे और फिर वहां से उन्हें Mi17V5 से वेलिंगटन जाना था , मगर यात्रा अधुरा रह गया | विमान क्रैश होने के बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया , मगर अफ़सोस की उन्होंने दुनियां को अलविदा कह दिया | विमान में कुल 14 लोग सवार थे , जिसमे 13 लोगो की मृत्यु हुई और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा है |
वायुसेना ने ट्विट कर इसकी जानकारी देश को दी है |
जनरल रावत आर्मी चीफ से 31 दिसम्बर 2019 को रिटायर हुए , फिर देश के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बनाये गए | मोदी सरकार ने दिसम्बर 2016 में इन्हें दो वरिष्ठ अफसरों पर तरजीह देते हुए आर्मी चीफ बनाया था |
29 सितम्बर 2016 का दिन भुलाया नहीं जा सकता , जब POK में सर्जिकल स्ट्राइक कर भारतीय सेना ने कई आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था | इस हमले में कई आतंकी मारे गए | उड़ी में सेना के कैम्प और पुलवामा में CRPF पर हुए हमले में कई जवान शहीद हुए , जिसमे जनरल रावत ने नेतृत्व किया और भारतीय सेना की मदद से देश की सीमा पार कर आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर कई आतंकी ठिकाने को ढेर को किया |
2015 के जून में भी मणिपुर में आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हुए थे , इसके बाद 21 पैरा के कमांडो ने सीमा पार जाकर म्यांमार में आतंकी संगठन NSCN के कई आतंकियों को ढेर कर दिया था | उस वक्त भी बिपिन रावत हीं कमांडर थे |
संयुक्त राष्ट्र की सेवा करते हुए बिपिन रावत को दो बार फाॅर्स कमांडर के कमेंडेशन से सम्मानित किया गया | इनका परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना में सेवाए दे रहे हैं |
बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर रियासत की बेटी थी | इनके पिता का नाम कुवंर मृगेंद्र सिंह था |
घटना की जानकारी मिलते हीं उनके भाई यशवर्धन सिंह भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए |
बिपिन रावत को 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ ऑफ़ इंडिया चुना गया था | पत्नी भी समाज सेवा से जुड़ी रहीं और आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थी | यहाँ जवानो की पत्नियों और बच्चों और आश्रितों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करती थी | इन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया था | इनके जाने के बाद दो बेटियों के सर से माता - पिता के आशीर्वाद का हाथ विलुप्त हो गया |बेटियां अभी सदमे में है |
अपार दुःख के साथ यह घटना देश को दहला दिया | आखिरकार हेलिकॉप्टर क्रैश होने का कारण क्या हो सकता है ? अभी तक इसका स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सका है , मगर प्रयास जारी है | बहुत जल्द सूचना देश के सामने स्पष्ट हो पायेगा |
रक्षा विशेषज्ञ कर्नल वी एन थापर ने कहा कि - बिपिन रावत जैसे काबिल अफसर आज इस देश में कोई नहीं है | वहीं रक्षा विशेषज्ञ कैप्टन श्याम कुमार ने कहा कि - देश ने बहुत बड़ा सैनिक खोया है | वहीं इस हेलिकॉप्टर के विषय में उन्होंने इसकी खासियत बताते हुए भरोसेमंद हेलिकॉप्टर की उपाधि देते हुए कहा कि - दुर्घटना के कई कारण हो सकते है , जिसके लिए इन्क्वायरी बिठाया जाएगा |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि - देश ने अपना एक बहादुर बेटा खो दिया है | मातृभूमि के लिए इनकी चार दशको की निःस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और वीरता से भरी थी उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिपिन रावत के निधन पर श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि - यह अपूर्णीय क्षति है |
तमिलनाडु में हुई यह दुर्घटना पुरे देश को रुला दिया | यह कभी न पूर्ण होने वाली एक क्षति है , जिसमे देश ने असमय 11 अन्य सशस्त्र बलो को खोया है | अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए देश प्रार्थना में लगा है | इनका वेलिंगटन में इलाज चल रहा है | ....... ( न्यूज़ :- आदित्या , एम० नूपुर )
रिपोर्टर