What is Polonium 210 ? दुनिया का सबसे खतरनाक जहर "पोलोनियम" 210 जिसका पहला शिकार इसे बनाने वाली के बेटी हुई | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 25, 2022
आज हम आपको इस पेज पर दुनियां का सबसे खतरनाक जहर "पोलोनियम 210" के बारे में बताने वाले है | यह विश्व का सबसे खतरनाक जहर है जिसका 1 ग्राम कई हजार लोगो को मौत की नींद सुला सकता है | नमक के कण से भी अगर छोटा दाना मुंह में चला जाए तो उस व्यक्ति की मौत सकेंडो में हो जायेगी और इसका पता लगा पाना भी मुश्किल है |
साइनाइड का नाम आपने सुना होगा जो काफी तीव्र गति से शरीर को नष्ट करने वाला पोवाइजन है | अक्सर आपने इस जहर को फिल्मो में देखा होगा , जहाँ कोई सेना या व्यक्ति ख़ुफ़िया मिशन पर जाते है तो अपने साथ साइनाइड की गोली लेकर जाते है | जैसे हीं वे दुश्मन के चंगुल में फंस जाते है तो साइनाइड की गोली खाकर सकेंडो में मौत की आगोश में समा जाते है |
परन्तु यह पोलोनियम 201 साइनाइड से भी काफी ज्यादा खतरनाक है | यह एक रेडियो एक्टिव तत्व है जिससे निकलने वाला रेडियशन शरीर के अंदरूनी अंग और DNA को तबाह कर इम्यून सिस्टम को काफी तेज गति से नष्ट कर देता है जिससे सकेंडो में व्यक्ति की मौत हो जाती है |
पोलोनियम 210 को पहचानना बहुत मुश्किल है और अगर इसे खाने में मिला दिया जाए तो इसका स्वाद भी इंसान को पता नहीं चलता और महज कुछ सकेंड में हीं मौत की नींद सो जाता है |
ऐसा माना गया है कि - दुनिया में प्रतिवर्ष 100 ग्राम हीं "पोलोनियम 210" का निर्माण किया जाता है जिसमे सबसे अधिक इस्तेमाल रूस करता है |
अब आप इसके निर्माण की मात्रा को देखकर समझ गए होंगे कि - यह जहर आम आदमी चाहे भी तो इसे नहीं प्राप्त कर सकता |
पोलोनियम 210 की खोज मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्युरी ने 1898 में किया था |पोलोनियम का नाम शुरू में रेडियम F रखा गया था फिर बाद में बदल दिया गया | मैरी क्युरी को रेडियम के शुद्धिकरण के लिए रसायन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार और रेडियो एक्टिविटी की खोज के लिए भौतिक में नोबेल पुरस्कार से समान्नित किया गया है |
कहा जाता है - दुनिया का सबसे जहरीला पदार्थ पोलोनियम 210 का पहला शिकार इसकी खोजकर्ता मैरी क्युरी की बेटी ईरीन ज्यूलीयट हुई थी जिसने इसका एक छोटा सा कण अपने मुंह में रख लिया था जिसके कारण मौके पर उसकी मौत हो गई |
इसके
आलावा इजराइल के सबसे सबसे बड़े दुश्मन फिलिस्तीनी नेता यासिर अफरात की मौत
भी इसी जहर से हुई थी | इसकी जांच के लिए उनके शव को दफ़नाने के कई साल बाद
कब्र से निकाला गया और टेस्ट के बाद इस बात की जानकारी स्विट्जरलैंड के
वैज्ञानिको ने दिया था कि - उनके शव को अवशेष में रेडियोधर्मी पोलोनियम 210
मिला था | ............ ( जानकारी :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से
)

रिपोर्टर
Admin (News)