सूरत के युवराज को कन्हैयालाल की तरह गर्दन काटने की मिली धमकी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 01, 2022
सूरत के युवराज को मिली जान से मारने की धमकी | धमकी मिलने के बाद युवराज ने पुलिस से संपर्क किया और FIR दर्ज कराई | युवराज सूरत के रहने वाले है , इनका पूरा नाम युवराज पोखराना है और इन्हें इनका सर काटने की धमकी दी गई है |
युवराज पोखराना ने कहा है कि - उनके पूर्वज उदयपुर के रहने वाले है , इसलिए पुलिस और सरकार से अपना व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाईं है |
युवराज ने कहा है कि - उन्होंने इन्स्टाग्राम पर कमेंट किया था कि - एक समुदाय विशेष के द्वारा कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई और दर्जी की इस हत्या से मै व्यथित हूँ | इस कमेंट से उनके समुदाय नाराज होकर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं | युवराज ने कहा है कि - ऐसा पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी मिली , जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और FIR दर्ज कराई |
मालूम हो कि यह सारी बाते नुपुर शर्मा के द्वारा मोहम्मद पैगम्बर साहब पर दिए गए ब्यान के बाद सामने आई और कुछ अलग तपके के लोग हिन्दू - मुस्लिम में फूट कराने के उदेश्य से ऐसा किया और मोहरा बन गई नुपुर शर्मा | समझदार लोगो के लिए तो ईशारा काफी है कि - नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए ब्यान से यह तबाही नहीं मची |
अगर ऐसा है तो मुंबई का ताज होटल में बम विस्फोट का मामला क्या नुपुर शर्मा के दिए गए ब्यान के बाद हुआ ? या फिर मुंबई के बहुत सारे क्राउड एरिया को बम से उड़ाने की साजिश रचकर लोगो में दहशत फैलाने की बाते क्या नुपुर शर्मा के ब्यान के बाद आई ? यह सब मामला किसी खास तपके के लोग द्वारा जारी किया गया एक प्लान है , जिसके तहत वो हिन्दुस्तान में तबाही मचाना चाहते हैं | हर बार ये नाकाम हुए , इसबार भी इन्हें नाकामी हाथ लगेगी और ये कभी सफल नहीं हो पायेंगे |
दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उन दोनों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , साथ हीं गुरुवार को 2 अपराधी और भी पकड़े गए जिनका संबंध इन दोनों से है | अब देखना है - पकड़े गए अपराधी कौन सा पक्ष रखेंगे ? बचाव का पक्ष इनके हाथ से फिसल गया है , क्यूंकि इन्होने जारी विडियो में स्वयं के द्वारा की गई अपराध को दिखाते हुए पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल भी किया है और CCTV फूटेज में इनके गाड़ी को भी देखा गया जिसे स्टार्ट करके रखा गया था और हत्या को अंजाम देकर फ़ौरन भाग गए , परन्तु दौड़ ज्यादा दूर नहीं जा सका और पुलिस ने इन्हें धर दबोचा | आज इनकी कोर्ट में भी पेशी हुई |
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कन्हैयालाल के घर पहुंचे थे और पीड़ित परिवार को 51 लाख का चेक सौंपा , साथ हीं उनके दोनों हीं बेटे को सरकारी नौकरी देने का वादा करते हुए उनके गम को सोखने का प्रयास किया |
कन्हैयालाल के परिवार के साथ आज पूरा देश खड़ा है जिसमे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सराहनीय कदम उठाते हुए करीबन डेढ़ करोड़ रुपया की राशि चंदा द्वारा इकठ्ठा कर 1 करोड़ रुपया दर्जी कन्हैयालाल के परिवार को देने का उम्दा कदम उठाया |
रौशनी कम नहीं होगी कन्हैयालाल के परिवार में | मौत को बस एक बहाना चाहिए जिंदगी बुझाने का जो बुझ गया | मगर वो अपराधी का क्या ? जो अभी पुलिस की गिरफ्त में है |अपराध कराने वाले जो पीछे खड़े थे , वो तो कभी स्वीकार भी नहीं करेंगे कि - इस अपराधी से उनका कोई नाता है |
फिलहाल युवराज को जान से मारने की बात है तो जिंदगी ऊपर वाले की दी हुई एक सौगात है तो विश्वास रखे एक सांसे भी कोई छीन नहीं सकता बिना उनकी इजाजत की | इसलिए सिर्फ कर्म कीजिये , अच्छा सोंचिये यहीं पूजा है |
यह सोंचना हर किसी के लिए जरुरी होगा -
जितना हो सके अपराध से बचिए और बचाइये अपने व्यक्तित्व को | दुसरे के दिमाग
से नहीं खुद के दिमाग से आगे बढ़िये | जिंदगी वो नहीं कि किसी की जिंदगी को
बुझा दी जाए , जिंदगी वो है जो बुझती हुई जिंदगी को रौशन कर दे | ....... (
न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)