Breaking News
करोड़ो दिलो की धड़कन सुष्मिता सेन जो दो बच्चो को गोद लेकर बागवान बनी | हमारे भारत की पहली यूनिवर्स जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया , बॉलीवुड की अभिनेत्रा व मॉडल है | इन्होने समाजसेवा के तहत लोगो के दुःख को हरने का काम भी किया | हमारा भारत ऐसी बेटी के लिए स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है |
इनदिनों सुष्मिता सेन की चर्चा गहरे विषय को लेकर फैला हुआ है | आखिर सच क्या है ? विभिन्न तरह की अटकले लगाईं जा रही है |
पूर्व IPL के फाउंडर के साथ इनकी तस्वीर देखी गई | जबकि इनके बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ वर्षो से इनकी जोड़ी देखी जा रही थी | अचानक क्या हुआ कि - 2021 के दिसंबर में इनदोनो का ब्रेकअप हो गया ? तब से यह अकेली थी | मगर कुछ दिन पहले से ललित मोदी के साथ इनकी तस्वीर ने उछाल ले लिया |
खबर जब सामने आया तो ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई | उन्होंने कहा कि - यह उनका डिसीजन है | सच बताऊ तो मुझे किसी पर कमेंट करना पसंद नहीं , खासकर पर्सनल मैटर्स पर तो हरगिज नहीं | क्यूंकि यह फैमिली पॉलिसी के अंतर्गत आता है , यह उनकी लाइफ है और उनका डिसीजन |
सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन ने कहा है उनके लिए - खुश रहिये न , प्यार बहुत खुबसूरत है | मै बस इतना जनता हूँ कि उन्होंने किसी का चुनाव किया है तो वह उनके लायक होगा |
IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ मालदीप में छूट्टी मनाने वाली तस्वीर जैसे ही पोस्ट किया , शादी की खबरे तेजी से उड़ने लगी | जिसके बाद ललित मोदी ने जानकारी दी है कि - दोनों की शादी अभी नहीं हुई है | अभी दोनों डेट कर रहे हैं , परन्तु बहुत जल्द विवाह बंधन में बंधेंगे |
दोनों के उम्र में ज्यादा अंतर नहीं मगर ललित मोदी विवाहित है और सुष्मिता सेन अविवाहित | मगर प्यार है की मानता नहीं - उम्र , रिश्ते , धर्म और मैरेड होने की बात को नजरअंदाज कर दिल पर दस्तक दे देता है और लोग छलांग लेकर दूसरी शादी के लिए हामी भर देते है | यह सच है कि - उनकी पत्नी का हक़ मारा जाएगा , मगर मन की स्वतंत्रता दिल पर आहट दे तो लोग क्या करे ?
सुष्मिता सेन की उम्र 46 है और ललित मोदी की उम्र 56 साल | उन्होंने सुष्मिता सेन को अपना बेटर हाफ बताया और नई जिंदगी के आरम्भ करने की बात कही | उन्होंने ट्विटर पर घोषणा कि - दोनों अभी डेट कर रहे है , एक दिन शादी भी हो जायेगी | इस बात से पता चलता है कि उन्होंने उन्होंने अपनी इन्स्टाग्राम प्रोफाइल की तस्वीर बदलकर सुष्मिता सेन की साथ वाली तस्वीर लगा दी है तो यह शायद सच के करीब है |
ललित मोदी 2010 से लंदन में है , उनके पीछे ED लगी है | उनपर टैक्स चोरी और मनी लोंड्रिंग की जाँच चल रही थी , तभी वे लंदन चले गए | इसे भागना कहेंगे तो शायद कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा | 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनपर अनुशासनहीनता , कदाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में आजीवन प्रतिबन्ध लगा दिया था |
सुष्मिता सेन ने दो बच्चो को गोद लिया , यह सराहनीय काम कर बहुत पहले ही माँ बनी | ऐसी माँ पर ढेर सारी खुशियाँ भारतवर्ष का निछावर होता रहे | 18 साल की उम्र से हीं उन्होंने देश को सम्मान दिलाना शुरू किया | सिर्फ उनकी लम्बाई ही 5 फीट 9 इंच नहीं है , बल्कि उन्होंने अपने मन की उंचाई भी इससे कही ज्यादा लम्बा बना रखा है |
हैदराबाद के एक हिन्दू - बंगाली वैध परिवार में इनका जन्म हुआ |इनके पिता शुवीर सेन भारतीय वायुसेना के कमांडर रहे हैं | इनकी माँ शुभ्रा सेन जो की एक ज्वेलरी डिजाइनर है और दुबई में एक स्टोर की मालिक भी |
सुष्मिता सेन दिल्ली के वायुसेना स्वर्ण जयंती संस्थान और सिकंदराबाद में सेंट एन हाई स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उड़ान भरने लगी जिससे पढ़ाई पीछे छूट गया और ये आगे बढ़ती चली गई |
46 वर्ष की उम्र में इन्होने सराहनीय कदम उठाया है | जिंदगी जीने के लिए एक ऐसे साथी की जरुरत पड़ती है जो एक दूसरे के मन को पढ़कर आगे बढ़ता चले | इनके बॉयफ्रेंड ने सही हीं कहा है कि - इन्होने बहुत सोंच समझकर डिसीजन लिया होगा |
हम तो बस यही कहेंगे - मन आपका तो डिसीजन भी आपका हीं होना चाहिए | यह बड़े अच्छे लगते है जब दो दिल मिलते है | परन्तु ललित मोदी की पत्नी के मन पर यह कैसा प्रहार हुआ ? यह तो बस वे और उनके पुत्र रुचिर हीं जानते होंगे | मगर बावजूद अपने पिता के फैसले पर कुछ न बोलते हुए बहुत कुछ बोल दिया | खैर ..... जिंदगी के कुछ दौर में ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर