Breaking News
रूस द्वारा युक्रेन पर किये गए हमले से एयर स्पेस के रास्ते बंद कर दिए गए है जिससे वहां फंसे भारतीय नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | भारतीय नागरिक को लाने के लिए कल एयर इंडिया का स्पेशल फ्लाइट्स उड़ान भरा था मगर उसे रास्ते से वापस आना पड़ा |
युक्रेन पर रुसी हमले में 137 युक्रेनियों की जान चली गई वहीं 169 लोग घायल है | दिल दहल रहा है वहां के नागरिको का | वतन छोड़ने पर लोग हुए मजबूर मगर वहां भी लगा दी गई पाबंदी | स्वतंत्रता कहीं नजर नहीं आ रहा , भयावह बना है मन जिसमे 18 से 60 वर्ष के बीच के लोगो को वतन छोड़ने पर लगा दिया गया अंकुश | यह कैसी स्वतंत्रता जहाँ 18 से कम उम्र के बच्चे अकेले सफ़र नहीं कर सकते और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगो का भी जाना मुश्किल है | आखिरकार दो देश की लड़ाई में मारे जा रहे बेकसूर |
युद्ध के 24 घंटे बीत चुके है जिसमे यह तबाही का ट्रेलर है |
जानकारी के आधार पर युक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि - रुसी सैनिक राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है | उनका पहला निशाना मै हूँ और दूसरा मेरा परिवार | यह लिखते हुए हमें याद आ रही है तालिबान के द्वारा अफगानिस्तान की तबाही |
इस दुनियां में लोग दोस्त क्यूँ नहीं बनते ? दुश्मन बन हरण कर लेते है आँचल किसी का ! राजनीति की बाते तो सोंच से परे है , परन्तु इसमें बेकसूर लोग भी मारे जा रहे है | बातो से बात का निचोर और फेस टू फेस से बहुत कुछ सुलझाया जा सकता है |
अमेरिका ने बताया है कि - रूस ने 160 मिशाइल युक्रेन पर दागी है | गुरुवार रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की गई | लोगो से लाइट बंद करने व खिड़की में पर्दे लगाने को कहा गया | रात भर धमाको से गूंजता रहा शहर और एयर रेड की सायरन सुनाई पड़ती रही |
कई यूक्रेनी नागरिक हमले से बचने के लिए पड़ोसी देश पौलेंड की बॉर्डर की तरफ जाने लगे | परन्तु 18 से 60 वर्ष के बीच की बाते जहाँ लोगो को जाने पर अंकुश लगाया , यह आम लोगो के मन पर भी एक बड़ा युद्ध का प्रहार है |
युक्रेन में कई जगह रूस का कब्ज़ा हुआ और एयर स्ट्राइक में युक्रेन की इमारतें तबाह हुई | रुसी नागरिको ने युक्रेन में युद्ध बंद करने का प्रदर्शन किया तो 1700 लोगो को गिरफ्तार किया गया |
भारत ने युक्रेन में फंसे हुए लोगो के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है | प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से बात की है | उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और देश वापसी का मुद्दा उठाया |इसके साथ हीं युद्ध रोकने की बात करते हुए बातचीत के द्वारा विवाद सुलझाने की अपील की | प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए कई एक रास्ते की सोंच में लगे हैं | कल PM ने अपर क्लास मीटिंग की जिसमे मंत्री मंडल के मुख्य लोगो ने हिस्सा लिया और उनकी मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि - भारतीय नागरिको को पौलेंड के रास्ते वापस लाया जाएगा |
भारत का दोनों देशो के साथ अच्छा रिश्ता है , इसलिए भारत की सोंच है कि - शांतिपूर्ण वातावरण बनाकर मसला को हल किया जाए | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर