Breaking News
मुजफ्फरनगर के मीरपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने बुधवार सुबह RLD के चीफ जयंत चौधरी से मुलाक़ात की , जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है और ये अपने आप में तहलका मचाता नजर आ रहा है |
अवतार सिंह भड़ाना भाजपा पार्टी को छोड़कर अपना दामन किसी और रंग में शामिल होने का मन बना लिया | कारण चाहे जो हो परन्तु इसका असर भाजपा पर गहरा पड़ने वाला है | क्यूंकि अवतार सिंह भड़ाना चार बार सांसद भी रह चुके है , इसलिए राजनीति पर उनकी अच्छी पकड़ है |
उत्तरप्रदेश में चुनाव नजदीक आते हीं पार्टी के बदलने का सिलसिला शुरू हो चूका है | अब यह भूचाल कब थमेगा पता नहीं , मगर भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अन्य 3 विधायको ने भी इससे पूर्व इस्तीफा सौंपा , इससे भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा | मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे पूरी तरह संभालने की कोशिश करेंगे | जो दल छोड़ गया उसकी वापसी भले ही असंभव हो , मगर अन्य विधायको को दल से बिखरने न देने में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे |
उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी अपनी - अपनी पार्टी को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है | देखना है कि - इस बार सफलता किसके हाथ लगेगी और ऊंट किस करवट बैठेगी | मगर राजनीति भी अजीब चीज है , जहाँ अधिकांशतः लोग एक दल में तमाम उम्र टिकते नहीं | एक दल और एक बल ही सफलता की कुंजी है | बहुत जरुरी है अपने दल की एकता |
कारण चाहे जो हो , मगर चंद विधायक के इस्तीफे से कुछ देर के लिए पार्टी कमजोर पड़ जाती है | पार्टी चाहे जिसकी भी हो मगर फिर पूरी तरह ताकतवर बनकर निखरती है , इसलिए हर पार्टी के विधायको को अपने क्षेत्र के लिए , अपनी जनता के लिए सोंचना अनिवार्य है , जो आप पर भरोसा करके आपको चुनती है | विधायकगण ऐसे हीं पार्टी बदलते रहेंगे तो जनता क्या करेगी ? यह सोंच का विषय है ! ...... ( न्यूज़ / फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर