BSF जवान अवधेश कुमार सिंह ने सबसे लम्बा स्टैंडिंग बाइक राइडिंग कर इतिहास रचा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Dec 22, 2022
BSF के जवान अवधेश कुमार सिंह ने 12 फीट 10 इंच लम्बे पोल पर खड़े होकर रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल से 174.1 किलोमीटर की दूरी तय कर रचा इतिहास | वे चलाते रहे , लोग देखते रहे और आश्चर्य का ठिकाना न रहा | लोगो के प्रफुल्लित होने का यह नजारा हमारे देश को बुलंदी पर पहुंचाता है |
यह नजारा 5 घंटे 26 मिनट 3 सकेंड का था | उन्होंने एक नया कृतिमान स्थापित कर आनेवाली पीढ़ी के लिए सन्देश छोड़ा है | इनके स्टंट को समा लीजिये अपने मन में और ऐसे हीं कृतिमान स्थापित कर भारत को सतरंगी रंगों से नहाते रहिये |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे
इस जानकारी को BSF ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है |
BSF का जांबाज 1990 में बनाया गया , तब से
इनका प्रदर्शन एक के बाद एक असरदार होता जा रहा है जो भारत के नवजवानों में
एक ताकत और हिम्मत भरता है | ये जवान समय समय पर अपने गुरुत्वाकर्षण
विरोधी स्टंट प्रदर्शित कर चुनौती भरते रहे हैं | हमारे देश की बागडोर
इन्ही सपूतों पर तो टिका है | देश के हर जवानों के लिए भारतवर्ष का सहृदय
सैल्यूट | आप हैं तो हम हैं | ............. ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश
आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)