अमेरिका से उड़ान भरी एयर इंडिया विमान में बदसलूकी कर रहे करुनाकांत द्विवेदी मुंबई में हुए गिरफ्तार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 12, 2023
एयर इंडिया विमान में एक व्यक्ति को उत्पात मचाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया | यह व्यक्ति भारतीय मूल के अमेरिका निवासी हैं , इनका नाम करुनाकांत द्विवेदी है |
करुनाकांत द्विवेदी को मुंबई के सहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है | एयर इंडिया की क्रू मेंबर शिल्पा मिश्रा ने इनपर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाया है | करुनाकांत द्विवेदी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 सहित विमान अधिनियम 1937 की धारा 21 , 22 , 25 के तहत FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हुई |
यह घटना 10 मार्च की है और इनकी गिरफ्तारी 11 मार्च को हुई |
एयर इंडिया AI 13 विमान रात के 9:30 बजे अमेरिका से मुंबई के लिए उड़ान भरी | कुछ हीं देर बाद विमान के टॉयलेट से धुंआ निकलने के कारण अलार्म बजना शुरू हुआ | अलार्म की आवाज सुन शिल्पा मिश्रा ने अन्य क्रू मेंबर की सहायता से टॉयलेट का दरवाजा खोला तो पाया कि करुनाकांत द्विवेदी वहां सिगरेट पी रहे थे |
शिल्पा मिश्रा ने उन्हें ऐसा करने से रोका और पायलट को इसकी सूचना दी |
समझाने के बावजूद भी करुनाकांत द्विवेदी माने नहीं और क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी भी की | क्रू मेंबर ने उनके हाथ से लाइटर और सिगरेट लेकर उन्हें सीट पर बिठा दिया | कुछ देर बाद उन्होंने उत्पात मचाया और उड़ते हुए विमान का दरवाजा खोलना शुरू किया | विमान में सफ़र कर रहे यात्रीगण उसे रोकने की कोशिश की तो करुनाकांत द्विवेदी ने उनकी पिटाई कर दी और उनपर लात से वार भी करने शुरू कर दिए | उनकी इस हड़कत को देखकर सभी हैरान व परेशान थे |
मामला इतना बढ़ गया कि क्रू मेम्बर को यात्री के सहयोग से उनका हाथ - पाँव भी बांधना पड़ा बावजूद वह पुनः हाथ - पाँव मारना शुरू कर दिए | फ्लाइट में उड़ान भर रहे एक डॉक्टर ने करुनाकांत द्विवेदी को Diaztan Intra Insular नाम का इंजेक्शन दिया |
अब विमान में माहौल शांत था | 11 मार्च को विमान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा तो क्रू मेंबर ने सुरक्षाकर्मी की मदद से उन्हें सहार पुलिस चौकी ले गए और गिरफ्तार करवाया |
ये तो रही करुनाकांत द्विवेदी की बात मगर सवाल यह है कि विमान के अन्दर द्विवेदी लाइटर कैसे ले जा सकते हैं ? जबकि एयरपोर्ट पर कई चेकिंग से होकर यात्री विमान की सीट तक पहुँचते हैं | ऐसे में उनके हाथ में लाइटर और सिगरेट का मौजूद रहना , एयरपोर्ट अथॉरिटी की लापरवाही का बरतना कहा जा सकता है | यह सभी को मालूम होना चाहिए या फिर जो उड़ान भरते हैं उन्हें मालूम है कि अपने साथ कितना KG सामान वो ले जा सकते हैं और साथ में कोई भी खतरे को आमंत्रित करने जैसा हथियार को चेकिंग पोस्ट पर रख लिया जाता है | ऐसे में कोई अपने साथ लाइटर कैसे ले जा सकता है ? यह सोंच का विषय है |
चलते - चलते हम एक बात और भी कहना चाहेंगे - अपने साथ पर्स में या साथ रखे बैग में आप जमा हुआ भी कोई पदार्थ नहीं ले जा सकते | हमारे साथ भी ऐसी घटना हुई है जब हम एक डब्बे में घी ले जा रहे थे | एयरपोर्ट के पहले गेट पर हीं चेकिंग के दौरान घी को फेक देना पड़ा वहीं कई लोगो के बैग से चाक़ू व सब्जी छिलने वाली छोटी - छोटी वस्तु को भी जब्त कर लिया गया | ऐसे में क्या कहा जाए ? इसे लापरवाही कहें या फिर ........... ! ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)