Breaking News
आज बुधवार सुबह 3 बजे के करीब ठाणे के मुम्ब्रा इलाके के पास प्राइम क्रिटीकेयर अस्पताल में भीषण आग लगने से 4 मरीज की मृत्यु हो गई और वहीं 20 मरीजों की जान बचाई जा सकी |
ICU में 6 मरीज भर्ती थे | संभावना है की आग शोर्ट शर्किट से लगी , उसके बाद अस्पताल में चारों तरफ अफरा - तफरी मच गई और किसी तरह मरीजों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई | अस्पताल में लगभग 3 घंटे तक यह दृश्य चलता रहा | उसके बाद इसपर नियत्रण पाया जा सका |
यह कोई पहला मामला नहीं है और आगे आने वाले समय में अगर ऐसे हीं लापरवाही बरती जायेगी तो हर बार ऐसा हीं होता रहेगा और मरीजों की जाने जाती रहेगी | इसलिए की अगर 2021 की बात करे तो यह अप्रैल का आखिरी सप्ताह है | अभी मात्र 4 महीने में हॉस्पिटल की लापरवाही से इस घटना को मिलाकर कुल 62 मरीजों की जान जाने का आंकड़ा है |
आज 28 अप्रैल है , आज 4 लोगों की जान गई | 23 अप्रैल को विरार के विजय बल्लभ अस्पताल में ICU में भीषण आग लगाने के बाद वहां 14 मरीजों की मौत का आंकड़ा सामने था | 21 अप्रैल को नाशिक के डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक हो जाने के बाद 24 की मृत्यु हो गई थी | वहीं 26 मार्च को भांडुप के सनराइज अस्पताल में आग लगी और वहां 10 मरीज की मृत्यु हुई | जनवरी से हीं आग लगाने की प्रक्रिया चालू है , 9 जनवरी को मंडारा के हॉस्पिटल के NICU में शोर्ट शर्किट से आग लगी जिसमे 10 बच्चों की मौत की खबर आई | तो जनवरी माह से लेकर आज तक कुल 62 की जान जा चुकी है |
बहुत हीं अफ़सोस की बात है कि अस्पताल में लोग जान बचाने के लिए एडमिट होते है | उन्हें क्या खबर की वे अकाल मृत्यु की गॉड में समा जायेंगे और घर वापस नहीं आयेंगे | न उन्हें पता होता है न उनके परिजनों को | यह वक्त का मार जिसमे बेरहमी जैसा दर्द भरा है | लोग इस चपेट से त्राह - त्राह कर रहें हैं और इस तबाही से बचाने का कोई रास्ता नहीं |
हॉस्पिटल में एडमिट अन्य मरीजों को दूसरे नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है | सूचना के आधार पर 4 लोगों की मृत्यु की खबर की पुष्टि ठाणे नगर निगम की ओर से की गई है |
स्थानीय विधायक जितेन्द्र अव्हान ने घटना स्थल का जायजा लिया , इस दौरान आज शोर्ट शर्किट से आग लगी ऐसा माना जा रहा है | ठाणे महानगर पालिका ने इस घटना व हादसे की जाँच करने का आदेश देते हुए , मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5 - 5 लाख रुपये का मुवाजा देने की घोषणा की है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर