Sourav Ganguly 50th Birthday - सौरव गांगुली अपनी जन्मदिन की पार्टी में लन्दन की सड़क पर डांस किया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 08, 2022
करोड़ो दिलो की धड़कन भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली आज अपना 50वां जन्मदिवस मना रहे है | अभी वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रेसिडेंट है|
गांगुली अपनी पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना गांगुली के साथ लन्दन की सड़क पर नाचते हुए दिखाई पड़े | मस्ती के इस सुखद पलो का लोगो ने भी भरपूर आनंद उठाया | उनके डांस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे
कहा गया है - सड़को पर लोग तब डांस करने हेतु मचल जाते है जब चार यार मिल जाते है तो गुलजार हो जाता है नाच का दौर और उनका ठुमका लगा "तू मेरा हीरो" और "ओम शांति ओम" गाने पर और यह देख उनके दोस्त व परिवार के पाँव भी थिड़काना शुरू कर दिया |
इनके बर्थडे पार्टी पर सचिन तेंदुलकर , जय शाह और राजीव शुक्ला भी मौजूद थे , ये सभी मिलकर सौरव गांगुली का 50वां जन्मदिवस मनाया और उनकी ख़ुशी और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की |
सचिन तेंदुलकर इनदिनों अपने परिवार के साथ लन्दन में है | जानकारी के आधार पर इन दोनों की दोस्ती क्रिकेट को लेकर है और ये दोनों बचपन से हीं एकसाथ क्रिकेट खेलते दिखाई पड़े | सचिन तेंदुलकर प्यार से इन्हें दादा बुलाते है |
सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कलकत्ता की धरती पर हुआ | इनके पिता चंडीदास गांगुली का प्रिंटिंग व्यवसाय का कार्य था | इनकी माँ का नाम निरूपा गांगुली है और सौरव इनके सबसे छोटे पुत्र है |
सौरव रईस व संभ्रात परिवार से आते है , इन्हें प्यार से लोग महाराजा भी पुकारते है | देखा जाए तो इनका रुतबा आज महाराजा से कम नहीं |
महाराजा , दादा और बंगाल टाइगर के नाम से जाने जानेवाले सौरव गांगुली बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है | वहीं गेंदबाजी ये अपनी दायीं हाथ से करते है |
सौरव गांगुली जी आपको पुरे भारतवर्ष की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं | आप सदैव स्वस्थ व परितुष्ट बने रहे हमारी कामना है |
आप भारतवर्ष के वो लाल है जो 1983 के बाद 2007 में लगभग 20 वर्षो के बाद भारत को वर्ल्डकप फाइनल में पहुँचाया था | आपका नाम भारत में क्रिकेट के इतिहास में सदैव सुनहरे अक्षरों में सजता रहेगा और आनेवाले हर दौर में बच्चा - बच्चा आपको याद करेगा | एक बार फिर जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं , आपका लन्दन का सफ़र मंगलमय हो | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)