Breaking News
सलमान खान की फिल्म "वीर" के प्रोडूसर विजय गलानी का लन्दन में निधन हो गया , वे केंसर से पीड़ित थे | 50 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को कहा अलविदा | कभी - कभी इसी उम्र से लोग अपनी तक़दीर को चमकते हुए देखा करते है | मगर विजय गलानी का केंसर से इतनी कम उम्र में निधन लोगों को गमगीन कर गया |
तीन महीने पहले वे भारत से यूके गए थे , जहाँ उन्हें बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना था | मगर इसी बीच उन्हें अपनी इस बीमारी के विषय में पता चला और इलाज के दौरान लन्दन के अस्पताल में आखिरी सांसे ली |
फिल्म - अचानक जो 1998 में बनी | वहीं 2001 में अक्षय कुमार , बोबी देवल , करीना कपूर और बिपाशा बसु को लेकर फिल्म अजनबी बनाई | 1992 में बनी फिल्म सूर्यवंशी के प्रोडूसर बने | वहीं 2010 में सलमान खान के फिल्म वीर को प्रोडूस किया था |
उनकी आखिरी एक्शन फिल्म 14 जनवरी को OTT प्लेटफ़ॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया था , जिसमे विधुत जामवाल , श्रुति हसन , प्रतिक बब्बर , सचिन खेड़कर , जाकिर हुसैन और जिसु सेन गुप्ता ने अभिनय किया था - फिल्म का नाम "द पॉवर" |
कहने को द पॉवर उनकी आखिरी फिल्म थी , मगर अफसोस की इनकी जिंदगी की फ़िल्में अभी बाकी है | जिसमे इनकी पत्नी व बच्चे शामिल होंगे , जिन्हें छोड़कर वे इस दुनियां को अलविदा कहा , उसे पूरा करना है |
जिंदगी का हर मकसद कुछ पल के लिए जरुर ठहर सा गया है , मगर स्नेह - स्नेह यह पुनः उस गति को पकड़ेगी जब उनके बच्चे अपने पिता के नाम के डोर को आसमान में पतंग की तरह लहरायेंगे और यह नाम हमेशा अमर रहेगा |
जाने वाले सदैव चले जाते है दुनिया को छोड़कर , यहीं जिंदगी की सच्चाई है | मगर इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हमारी कथनी और करनी सदैव इतिहास बनकर चमकती रहती है , आनेवाली पीढ़ी के लिए याद बनकर , जिसे जिंदगी में लोग प्रेरणा मानकर उतारते है |
विजय गलानी के निधन की पुष्टि बॉलीवुड प्रोडूसर अनिल शर्मा ने काफी दुखी मन से किया |
सूचना के आधार पर विजय गलानी के बेटे प्रतिक गलानी लन्दन के लिए रवाना हो चुके है |
एक बात सच है कि जीवन और मृत्यु की डोर ऊपर वाले के हाथ है | विजय गलानी की बीमारी का पता गर पहले चल जाता , तो वे आज इस दुनियां को ........ ! ..... ( न्यूज़ / फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर