Breaking News
भारत के पड़ोसी देश चीन में एकबार फिर कोरोना का दस्तक जोरो पर है , जिसे देख अन्य देश भी परेशान है | यह दस्तक अपने देश के कई शहरों में अस्थायी हॉस्पिटल तैयार कर चूका है |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि - पिछले 2 माह में करीब 14 हजार से भी ज्यादा लोग इस चपेट में आ चुके है | जिसके कारण कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हुई और लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए संभावना है कि चीन की आर्थिक अर्थ व्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा |
चीन में लगातार आ रही कोरोना की बढ़ोतरी से लोगो के बीच भय समाता जा रहा है | लोगो को जीरो Covid पॉलिसी के तहत कोरोनटीन किया जा रहा है | चीन का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर जिलिन है और यहाँ के अस्पतालों में कोरोनटीन करने का जगह कम पड़ गया और मेडिकल सप्लाई भी कम पड़ता जा रहा है |
WHO ने दुनियां को चेताया है कि - डेल्टा व ओमिक्रोन वेरियंट से मिलकर विकसीत हो रहा है | यह नया वेरियंट चौथी लहर ला सकता है |
चीन सरकार ने संकेत दिया है कि - वह समय रहते संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे | चीन के राष्ट्रपति शी ज़िम्पिंग ने कहा है कि - देश जीरो Covid निति के साथ रहेगा | अब जब चीन में लॉकडाउन लगा तो करोड़ो लोग घरो में कैद हुए और कुछ जगह जहाँ का मामला आधिक है उस शहर में लॉकडाउन लगाया गया | अब लोगो को अभी से सतर्क होने की आवश्यकता है अन्यथा चीन में कड़े प्रतिबन्ध भी लगाए जा सकते है |
"शेनजेन" इस शहर की आबादी है 1 करोड़ 7 लाख | इसलिए अधिकारियों ने कहा है कि - अगर कोई जरुरी सामान लाने घर से बाहर जाए तो एक घर से एक हीं व्यक्ति जाए नहीं तो भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है |
चीन में कोरोना व लॉकडाउन की स्थिति को
देखते हुए भारत में भी चिंता का असर बढ़ता जा रहा है , इसलिए भारत के लोग
अभी से सतर्क हो जाए | ऐसा नहीं कि पिछली बार की तरह चीन की लापरवाही के
कारण पूरी दुनियां को कोरोना जैसे संक्रमण का भुग्तभोगी बनना पड़ा था जिससे
गति डगमगा गई | लापरवाही न बरतते हुए अभी से सयंम रखे ,|ज्यादा भीड़ वाले
जगह से बचे , खानपान में मजबूती रखते हुए खुद को स्वस्थ बनाए रखे ताकि
कोरोना जैसे वायरस को पछाड़ा जा सके | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री
डेस्क )
रिपोर्टर