Breaking News
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायसीना डायलॉग के सातवे संस्करण का उदघाटन करेंगे | 25 , 26 , 27 अप्रैल तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मलेन में 90 देश के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं |
भारत द्वारा आयोजित कि जाने वाली यह एक बहुउद्देशीय संवाद कार्यक्रम है | इसमें भू - राजनितिक व भू - आर्थिक वैश्विक मुद्दों पर विचार किया जाएगा |
रायसीना डायलॉग की शुरुआत 2016 में केंद्र सरकार ने की थी , जिसके बाद हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | प्रतिवर्ष हिस्सा लेने वाले देश की संख्या बढ़ती जा रही है | रायसीना डायलॉग देश के वैश्विक हालत और चुनौतियों पर एक सार्थक विचार , उद्देश्य व समाधान के लिए बनाए गए एक मंच है , जिसमे भू अर्थशास्त्र और भू राजनितिक पर विचार का एक प्रमुख सम्मलेन होता है |
यह कार्यक्रम ओव्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से विदेश मंत्रालय की ओर से की जाती है |
यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है जिसकी मुख्य अतिथि होंगी - यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन |
आज इस सम्मलेन में 90 देश के 210 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे जिसमे 100 सेशन बनाये गए है | रायसीना डायलॉग का मुख्य उद्देश्य - जल समूह , हिन्द प्रशांत में अशांति , हरित बदलाव हासिल करना , लोकतंत्र पर पुनर्विचार , कारोबार , प्रधौगिकी एवं विचारधारा आदि | यह एक बहुपक्षीय सम्मलेन है जो वैश्विक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतीपूर्ण मुद्दों को संबोंधित करने के लिए प्रतिबद्ध है | जिसमे विभिन्न देशो के विदेश , रक्षा और वित्त मंत्रियों को शामिल किया जाता है |
ओव्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन व विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में किये जा रहे सम्मेलन 2022 में प्रत्यक्ष रूप में प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं | पिछले साल Covid महामारी के कारण यह कार्यक्रम वर्चुअल किया गया था |
आज स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट , आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री एंथनी एबौट , कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर , मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद सहित पुर्तगाल , लुथिवानिया , अर्जेंटीना , नीदरलैंड , गुयाना , नार्वे , आर्मेनिया , पौलेंड आदि देश के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे |
इसमे 6 विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की जायेगी | संवाद के मुख्य विषय है - लोकतंत्र पर पुनर्विचार , व्यापर , प्रधौगिकी व विचारधारा , बहुपक्षवाद का अंत |
टेरा नोवा पृथ्वी को कहा जाता है |
रायसीना डायलॉग 2022 टेरा नोवा - इंपैसंड , इंपैसियस , इंपेरिल्ड थीम पर आधारित है |
स्वास्थ्य
, विकास और हरित धरती के प्रति पहली जिम्मेदारी को मानते हुए इस पर गहन
चर्चा किये जायेंगे | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम०
नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर