Breaking News
उत्तरप्रदेश के बरेली में 6 महीने के अन्दर सिलसिलेवार तरीके से 9 महिलाओं की हत्या , लोगो को दहशत में डाल दिया है | एक हीं तरीके से की गई हत्या से पुलिस भी हैरान व परेशान है | इन सभी महिलाओं की उम्र 45 से 65 वर्ष के बीच है |
साइको किलर का 9 वां शिकार बनी बरेली की शीशगढ़ थाने के जगदीशपुर की रहनेवाली वेदप्रकाश की पत्नी उर्मिला देवी , इनकी ह्त्या रविवार को हुई |
उर्मिला देवी चारा लेने के लिए घर से निकली थी | जब शाम तक वापस नहीं आई तो घरवाले परेशान हुए और तलाशना शुरू किये | तो घर से आधे किलोमीटर की दूरी पर जंगल में उनका शव मिला | उर्मिला देवी का शव साड़ी से फंसा हुआ था और जीभ बाहर निकली हुई थी |
फ़िल्मी अंदाज से किया गया मर्डर का तरीका एक जैसा था | लाशें खेत / जंगल में पाई गई | शव का यह नजारा बड़ा हीं भयावह था जिसे देखकर आसपास के गाँव में सन्नाटा छाया है | अब तो दिन के उजाले में भी महिलायें जरुरी काम से भी अकेली बाहर नहीं निकल पाती | महिलाओं को इस बात का भय सता रहा है कि कहीं अगला शिकार वो तो नहीं !
पुलिस को अभी तक इस बेरहम कातिल का कोई सुराग नहीं मिल सका है जिसके बाद बरेली पुलिस ने 3 स्केच जारी किये और जनता को सन्देश दिया - ऐसा व्यक्ति कहीं भी दिखे तो फ़ौरन इस नंबर पर सूचित करें |
ऐसे लोग बहरूपिया किस्म के होते हैं जो जल्दी हाथों में नहीं आते मगर इन्हें पता नहीं कि पुलिस की हाथ कितनी लम्बी होती है और उनकी पैनी दृष्टि से बच पाना बड़ा हीं मुश्किल होगा | जुर्म करनेवाले कभी न कभी , कहीं न कहीं अपना निशान छोड़ हीं जाते हैं तब शातिर दिमाग कुछ नहीं कर पाता |
साइको किस्म के लोगो से बचाव बड़ा हीं जरुरी है | बचिए और बचाइये खुद को और यह बात सिर्फ बरेली में हीं नहीं देश के किसी भी हिस्से में उत्पन्न हो सकता है इसलिए सचेत रहें | पुलिस तो बाद में आएगी पहले खुदपर निगरानी बहुत हीं जरुरी है | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर