Breaking News
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हिमाचल प्रदेश में प्रवास यात्रा एक दिन पहले रविवार को ख़त्म कर देना पड़ा | इसलिए की शिमला का मौसम खराब था | हिमाचल प्रदेश में आगामी 3 दिन 19/20 और 21 को बारिश होने और ख़राब मौसम होने की चेतावनी जारी की गई | बारिश , बर्फ़बारी होने के कारण हिमाचल के तामपान मे गिरावट जारी होने की संभावना रहेगी | क्यूंकि रोजाना तापमान की कमी में गिरावट देखी जा रही है | इनदिनों वहां के लोग गर्म कपड़े भी निकाल चुके है | मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी करते हुए वहां की स्थिति को बताया | इसी के तहत राष्ट्रपति अपने प्रवास से एक दिन की कमी करते हुए खतरे को आमंत्रित होने से पहले स्वयं को रोका |
आज सुबह हीं 11 बजे उन्हें शिमला से दिल्ली रवाना होना था | मौसम के साफ न होने से वे 3 बजे इकल्ली के लिए रवाना हो गए | हालाकि उनका प्रोग्राम था 20 सितम्बर तक हिमाचल प्रदेश में रुकना | मगर मौसम की नजाकत ने नसीहत दे दिया दिल्ली उड़ान भरने की | वैसे भी बरसात में किसी भी हिल पैलेस में जाना , घूमना खतरे से खाली नहीं बावजूद उन्हें जाना हीं पड़ा और 16 सितम्बर को परिवार के सदस्यों के साथ शिमला पहुंचे |
विधानसभा के विशेष सत्र और दीक्षान समारोह में भाग लिया | शनिवार को परिवार के साथ शाम के समय उन्होंने शिमला के रिज मैदान पर भ्रमण किया | बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई , उनका हालचाल पूछते हुए HPMC की दूकान से पॉपकॉर्न ख़रीदा | बच्चों और लोगों को बंटाते हुए वेटर को 100 रुपया का टीप भी दिया |
राष्ट्रपति के इस स्वाभाविक छवि को देखकर वहां के लोग काफी प्रभावित हुए | ऐसे भी राष्ट्रपति सौम्य व्यक्तित्व के धनी है | लोगों का भी यहीं कहना था कि - राष्ट्रपति बेहद शांत स्वाभाव के मिलनसार व्यक्ति हैं | जिंदगी में पहली बार उन्होंने किसी राष्टपति को इस तरह बातचीत करते और मिलते हुए देखा | राष्ट्रपति के साथ वहां के स्थानीय लोगों की भीड़ जमी रही | भगवान हनुमान के दर्शन के लिए जाखू मंदिर पहुंचे , वहां पूजा - अर्चना की | उनकी धर्म पत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर , शहरी विकास मंत्री सुरेश भरद्वाज , मुख्य सचिव राम सुभम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे |
राष्ट्रपति लोगों के बीच जिस तरह अपना व्यक्तित्व निखारा , उससे वहां की जनता काफी प्रसन्न हुई | उन्हें ऐसा लगा जैसे कि वे उनके परिवार के हीं सदस्य हो |
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया | तस्वीर में आप देख सकते है , इनके साथ कई लोग भी वहां मौजूद रहे | राष्ट्रपति का यह 3 दिवस का दौरा रहा | आज मौसम साफ़ होने तक राष्ट्रपति हिमाचल में रुके और उसके बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी |
प्रशासन ने इनके आगमन की सूचना पाकर बेहतरीन प्रबंध किये थे | शिमला के लोगों ने उनसे कहा कि - आप शिमला में हमेशा के लिए रुक जाएँ | राष्ट्रपति महोदय मुस्कुराते हुए सभी का शुक्रियाअदा करते हुए आगे निकल गए | वहीं एक बच्ची ने इन्हें अंकल कहकर बुलाया , तो राष्ट्रपति महोदय उन्हें इशारा करते हुए बच्ची के पास पहुंचे और फोटो खिंचवाई | राष्ट्रपति के संग भीड़ के जामावारा को आप देख सकते है |
कोई भी व्यक्ति जिसके व्यक्तित्व में निखार पैदा हो चूका हो , मंजिल पर पहुँचने से पहले मंजिल पर पहुंचकर और उसके बाद की गति को जब इंसान एक सामान देखता है , तो इनके लिए मन से दुआ हीं निकलता है और ऐसी हीं प्रवृति और चाहत लोगों के मन में घर करती है | जिससे किसी के नाम के साथ लोगों के प्यार की चमक और चांदनी जुड़ जाती है | यह बहुत बड़ा संबल होता है अंजूरी में | भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनमे से हीं एक ऐसे सौम्य विचारधारा वाले व्यक्तित्व के धनी हैं | .........( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर