आज सुप्रीमकोर्ट ने पूर्व PM इमरान खान की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें रिहा किया , कल इस्लामाबाद कोर्ट में उनकी पेशी होगी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 11, 2023
आज सुप्रीमकोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा करते हुए उनकी गिरफ्तारी को गैर क़ानूनी बताते हुए उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई साथ हीं उन्हें तुरंत रिहा किये जाने का भी आदेश सुनाया |
इमरान खान की गिरफ़्तारी "अल कादिर ट्रस्ट" केस में हुई थी | सुप्रीमकोर्ट ने अपना दरियादिली दिखाते हुए न्याय की कुर्सी को मजबूती देते हुए इंसाफ की तराजू को बराबर करार दिया और कहा - इमरान खान के साथ न्याय नहीं हुआ |
अदालत के भीतर तोड़फोड़ को लेकर वकीलों के खिलाफ करवाई की गई है और कहा कि - अगर कोई व्यक्ति स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया तो उन्हें क्यूँ गिरफ्तार किया जाना चाहिए ? पहले ब्यूरो को अदालत के रजिस्टार से अनुमति लेनी चाहिए | अदालत के कर्मचारी के साथ भी दुर्व्यहार किया गया है | सुप्रीमकोर्ट ने कहा कि अब कोर्ट परिसर में पुलिस या अन्य सुरक्षाकर्मी सिर्फ आदालत के अनुमति से हीं प्रवेश करेंगे |
जानकारी के आधार पर बता दे कि - प्रधान न्यायधीश ने सवाल किया :- अगर 90 लोग परिसर में प्रवेश करते है तो आदालत की क्या गरिमा रहेगी ! परिसर में तोड़फोड़ और गिरफ्तार किया जाना आदालत की तौहीन है | पीठ ने सुनवाई के दौरान इमरान खान की गिरफ्तारी के तरीके पर कई सवाल खड़ा किये और अपनी नाराजगी जताई |
इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री है , अभी इनकी उम्र 70 वर्ष है | ऐसे में उनकी इज्जत / प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करना कई सवाल खड़ा करता है | अब राहत का दौर शुरू हो चूका है , कल शुक्रवार की सुबह इस्लामाबाद हाईकोर्ट की तरफ उनका रुख बढ़ेगा | आज की रात वे गेस्ट हाउस में पुलिस के साथ रहेंगे , कल सुबह उनकी पेशी होगी |
आज सुप्रीमकोर्ट ने भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्थान को 1 घंटे के भीतर इमरान खान को पेश करने का आदेश दिया था | 3 सदस्सीय पीठ ने इसे आदालत की अवमानना करार दिया जिसमे प्रधान न्यायधीश - अमर अता बंदियाल , न्यायमूर्ति - अतहर मिनल्लाह व न्यायमूर्ति - मुहम्मद अली मजहर ने आदेश जारी करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया |
रिहा होते हीं इमारन खान तुरंत अपने समर्थकों से शांति की अपील की | उन्होंने अपने समर्थकों से कहा - हम दंगा फसाद नहीं बलकी चुनाव चाहते हैं |
इस बात को हम थोड़ा विस्तार कर दे तो - उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के अन्दर से गिरफ्तार किया था , जैसे कि वे बहुत बड़े टेरोरिस्ट हो | इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने हाईकोर्ट में जमकर तोड़फोड़ की और इमरान खान के सुरक्षगार्ड्स और वकीलों को चोट लगी थी |
सुप्रीमकोर्ट के इस आदेश के बाद पाकिस्तान में शांति की अपील करते हुए इमरान खान ने कहा कि - ऐसा तो किसी क्रिमिनल के साथ भी नहीं किया जाता है | मुझे पुलिस लाइन और बाकि जगहों पर घुमाते रहे बाद में NAB को सौंपा |
आज की रात इमरान खान राहत के बीच गेस्ट हाउस में बिताएंगे | कल सुबह का समाचार उन्हें व उनके समर्थकों को राहत पहुंचाएगा जब वे अपने घर पुनः प्रतिष्ठा के साथ लौटेंगे | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)