"द कश्मीर फाइल्स" को विकिपीडिया द्वारा काल्पनिक लिखने पर विवेक अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई और एडिट करने को कहा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 03, 2022
साल 2022 में सिनेमाघर के पर्दों पर तहलका मचाने वाली फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" एक बार फिर विवादों में घिर गया है जिसपर विवेक अग्निहोत्री ने नाराजगी जाहिर की है |
इस फिल्म को सिनेमाघर के पर्दे तक आने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा | कई सारे ऐसे प्रोमोशन मंच थे जिसपर इस फिल्म को जगह नहीं मिली , मगर विवेक अग्निहोत्री की सुझबुझ और जनता द्वारा की गई माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया और फिर बाद में कई राज्य की सरकारें समर्थन देना शुरू कर दी जिसके बाद यह फिल्म ब्लॉकबूस्टर सिद्ध हुई |
दरअसल विकिपीडिया ने इस फिल्म के डिस्क्रिप्शन में एडिट कर दिया है और "द कश्मीर फाइल्स" को गलत और काल्पनिक बताया है | इस बात को देख फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आग बबूला होते हुए ट्विट कर विकिपीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है |
विकिपीडिया पर इस फिल्म को काल्पनिक बताने को लेकर विवेक अग्निहोत्री काफी नाराज है | दरअसल विकिपीडिया ने इस फिल्म को फिक्शनल , गलत और साजिश के सिद्धांत से जुड़ी हुई फिल्म बताया है |
विकिपीडिया के इस विवरण को विवेक अग्निहोत्री ने स्क्रीन शॉट के साथ साझा करते हुए लिखा - डियर विकिपीडिया , आप इसमे इस्लामोफोबिया प्रोपगेंडा संघी इत्यादि जोड़ना भूल गए | आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं , जल्दी से इसे एडिट करे |
11 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई थी जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया | इस फिल्म की बजट महज 12 करोड़ की थी जबकि इसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 300 करोड़ पार कर चुकी है | शुरू से हीं इस फिल्म को एक प्रोपगेंडा बताया गया जिसके बाद से हीं विवेक अग्निहोत्री हेटर्स को दो टूक जवाब देते आये हैं |
इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के जख्म को दिखाया गया है | कैसे 1990 में उनपर जुल्म हुआ और उन्हें अपने हीं घर से बेघर होना पड़ा | कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को इस फिल्म में देखकर दर्शक सोंचने पर मजबूर हो गए कि - आखिरकार इस सच्चाई को आजतक छुपाया क्यूँ गया ?
एक बार फिल्म इस फिल्म पर गलत सवाल उठाने से विवेक अग्निहोत्री विकिपीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और जल्द हीं इसे एडिट करने को कहा है | ............ ( मनोरंजन की दुनियां :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)