Breaking News
उदयपुर की एक घटना जो काफी चौका देने वाला है , जब एक महिला के साथ रास्ते में छेड़छाड़ कर युवक ने गैंगरेप को अंजाम दिया और जानवर बनने पर उतर आये |
गुरुवार शाम एक महिला अपने ससुराल से मायके जा रही थी | इस बीच बाइक पर तीन युवक गुजरे | महिला को अकेला देख 2 व्यक्ति उतर गया और एक बाइक लेकर चला गया | व्यक्ति ने पहले महिला से बात करने की कोशिश की , परन्तु महिला ने कोई भाव नहीं दिया | इसपर उन दोनों ने महिला को जबरन खींचकर खेत में ले गए और उनके साथ शर्मसार करने वाली स्थिति को जन्म दिया |
मदद के लिए जब पीड़िता चिल्लाई तो आरोपियों ने उसका मुंह भी बंद कर दिया | महिला किसी तरह बचकर वहां से निकली और भागती हुई सीधा पुलिस चौकी पहुंची | महिला को पुलिस चौकी की तरफ भागता देख आरोपी खेत से फरार हो गया |
शुक्रवार को SP सहित कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे | वहां से महिला के कपड़े और आरोपियों की घड़ी मिली है | सूचना पाकर महिला के परिजन भी पुलिस चौकी पहुंचे , जिसमे महिला के पति और पिता दोनों मौजूद थे | महिला के कहने पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है साथ हीं उदयपुर में महिला का मेडिकल भी कराया गया है |
पुलिस चौकी से 250 मीटर की दुरी पर इंसानियत को शर्मसार करनेवाली इस घटना को अंजाम दिया गया | वह महिला जान बचाकर निवस्त्र हीं पुलिस चौकी पहुंची थी , जहाँ पुलिस वालो को आपबीती सुनाई |
सूचना के अनुसार वहां के SP मनोज चौधरी ने बताया कि - वे पुरे मामले को गंभीरता से ले रहे है | रिपोर्ट आने के बाद दो टीम बनाकर आरोपियों का तलाश जारी है | इस केस में ASP और DSP कई अधिकारी लगे है | पुलिस बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी ऐसा आश्वासन मिला है |
आखिर कब तक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होता रहेगा और मुठ्ठीभर जानवर बने पुरुष यूँ हीं घूमते रहेंगे सड़को पर | उस परिवार को क्या कहा जाए , जिसने अपने बच्चो में संस्कार नाम की चीज नहीं डाली और बेटा - बेटा कहकर सर पर चढ़ाते हुए उसे बेलगाम कर दिया | ये पुरुष ने सिर्फ उस पीड़िता महिला को हीं क्षति नहीं पहुंचाई , जिसे मजबूरन निवस्त्र पुलिस चौकी आना पड़ा , बल्कि उस व्यक्ति ने अपने परिवार के माँ - बहन और रिश्तो को भी नंगा कर दिया | क्यूंकि इस धरती पर इंसानियत की दो हीं जात बताई गई है - एक पुरुष और एक महिला |
एक बात और पुरुषों के बेलगाम होने में सबसे बड़ा दोष महिला का है और महिलाओं को हीं इसका जुर्माना भरना पड़ रहा है | ...... न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर