क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच कल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा , भारत और आस्ट्रेलिया आमने सामने | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Nov 18, 2023
कल अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया और भारत के बीच "क्रिकेट वर्ल्ड कप" का फाइनल मैच खेला जाएगा | यह मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है जिसकी घोषणा कर दी गई है |
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम दुनियां का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमे बैठने की क्षमता 1 लाख 32 हजार है |
यहाँ चार चरणों में समारोह किया जाना है -
सबसे पहले आइएस सूर्यकिरण एरोबिक टीम द्वारा यहाँ पहली बार एक साथ 9 विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरकर वर्टिकल एरोबिक शो प्रदर्शित करने वाले है , यह प्रदर्शन 15 मिनट तक चलेगा |
शाम साढ़े 5 बजे इसका आरम्भ होगा इसी दौरान सभी विश्वकप विजेता का सम्मान भी किया जाएगा , साथ हीं पूर्व कप्तानों को BCCI की तरफ से क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का ख़ास ब्लेजर गिफ्ट किया जाएगा |
दर्शकों के मनोरंजन के लिए भी पूरी तैयारी की गई है | गायक प्रीतम अपने 500 गायकों और नर्तकों की टीम के साथ अपनी प्रस्तुति देनेवाले हैं | वहीं 90 सकेंड के लिए लाइट एंड साउंड शो का आयोजन करने की तैयारी है , यह आयोजन UK की कंपनी लीजर मैजिक प्रोडक्शन द्वारा किया जाएगा |
आकाश से आतिशबाजी का सुनहरा दौर विश्वकप विजेता टीम के सम्मान में किया जाएगा |
फाइनल मैच के मुकाबले पर पूरी देश की नजरें टिकी है | मालुम हो कि 20 साल बाद वनडे विश्वकप फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया की टीम आमने - सामने होगी | जीत का तगमा किसके हाथ लगेगा , आनेवाले कल पर निर्भर करता है | वहीं अपने देश की जीत के लिए सभी लोग ऊपर वाले से प्रार्थना करेंगे |
यहाँ क्रिकेट के चाहनेवाले की कमी नहीं , संभावना है कि भारी संख्या में मुंबई के दर्शकों की कतारें लगेगी क्यूंकि बीते बुधवार को हीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्वकप सेमी फाइनल मैच में भारत की शानदार जीत ने इतिहास रच दिया | 70 रनों से भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर विश्वकप फाइनल में प्रवेश कर भारत को गौरवान्वित किया जिसका श्रेय मोहम्मद शमी को जाता है | ये 57 रन में 7 विकेट गिराकर हीरो बन गए |
इसी जीत के जश्न को दोगुना करने के लिए मुंबई के दर्शक भारी संख्या में आ सकते हैं | रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद पहुँचने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने को घोषणा की है | 18 नवम्बर को यह ट्रेन मुंबई के अलग - अलग स्टेशन से चलकर अहमदाबाद पहुंचेगी जिसकी जानकारी पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है |
स्पेशल ट्रेनों की सूची व समय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल पर देखा जा सकता है |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि इस ख़ास मैच को देखने के लिए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री "एंथनी अल्बनीज" और डिप्टी PM "मार्ल्स" को भी न्योता भेजा गया है | उनके आने की भी संभावना है जबकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है |
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात दौरा तय है | वे अहमदाबाद इस मैच का लुफ्त उठाने 19 नवम्बर को दोपहर के बाद पहुंचेंगे , उनके लिए सुरक्षा के ख़ास इंतजाम किये गए हैं | इसके अतिरिक्त भी उनके लिए विशेष सुरक्षाकर्मी टीम होती हीं है | प्रधानमंत्री रात्री में गांधी नगर राजभवन में रुकेंगे और 20 नवम्बर को राजस्थान की चुनावी दौरा पर रवाना होंगे |
अभी तक हुए सभी वर्ल्ड कप मैचों में सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम आस्ट्रेलिया है |
अब चलते - चलते बस इतना कहना चाहेंगे - हर खेल में दो टीम होती है , एक को तो हारना हीं होता है | अपने मेहमान के लिए हम कुछ भी नहीं कहेंगे मगर हमारे आँगन में एक बार फिर खुशियों की दीप प्रज्वलित हो , देखने के लिए पूरा भारतवासी पलकें बिछाए बैठे हैं | भारत वाले चाहे किसी भी देश में अभी मौजूद होंगे , ऊपर वाले से उनकी दुआएं भारत को आगे बढ़ाने के लिए होगा | भारत के होने के नाते हमारी शुभकामनायें दोनों देश के लिए है , परिणाम ऊपर वाले के हाथ में |
आसमान में उड़ता हुआ दो रंगीन पतंग में कौन कटता है और कौन खिलता है , बस कुछ हीं घंटे के बाद देखने को मिलेगा स्टेडियम के प्रांगन में | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)