मुंबई में 56 वर्षीय मनोज साहनी ने 32 वर्षीय सरस्वती वैध की हत्या कर टुकड़े को मिक्सर में पीस डाला | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jun 08, 2023
मुंबई में एकबार फिर मर्डर , जो दिल को दहला गया | आये दिन बेटियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार , कौन जिम्मेदार ?
इनदिनों भारत में लिवइन पार्टनरशिप का फैशन बढ़ता हीं जा रहा है | हाल हीं में श्रद्धा मर्डर जो दिल को आज भी दहला रहा है , लिवइन रिलेशनशिप का एक अंजाम था | लोगों के बीच श्रद्धा आज भी जिन्दी है और उनकी यादें बिचलित कर देता है मन को |
यह लिखना शायद अतिश्योक्ति न होगा कि - दोस्त , दोस्त ना रहा ..... प्यार , प्यार ना रहा , जिंदगी हमें तेरा ऐतवार न रहा | जी हाँ यह लाइन एक फिल्म के गाने की है मगर शब्द सच जान पड़ता है |
मुंबई के लिए यह कोई नई बात नहीं जहाँ लिवइन पार्टनर की ह्त्या का मामला फिर सुलग गया जहाँ अपनी पार्टनर के शरीर का टुकड़ा कर कुकर में उबाल दिया गया | इस घटना की खबर सुनकर मन रो पड़ा और रूह काँप गया |
यह घटना मुंबई के मीरा रोड की है जहाँ एक महिला की बेरहमी से ह्त्या को अंजाम दिया गया | यह हत्या एक सोंची समझी साजिश कही जा सकती है | मीरा रोड स्थित आकाशगंगा सोसाइटी के सातवीं मंजिल पर जब कुकर में लाश को उबाला गया तो फ्लैट में बदबू फैलने से पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया | पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिला के शरीर के कई टुकड़े बरामद हुए |
मृत महिला लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी , इनका नाम सरस्वती वैध के तौर पर सामने आया जो 56 साल के अपने एक मित्र मनोज सहनी के साथ पिछले 3 वर्षो से रह रही थी |
मनोज सहनी ने दो - तीन दिन पूर्व हीं महिला की ह्त्या किया | दो - तीन दिन बाद शव से बदबू आने शुरू हुए होंगे तो उसने लाश के टुकड़े कर पोलीथिन में भरा | हैवानियत की हद तो तब पार किया जब मनोज सहनी ने लाश के टुकड़े को कुकर में डालकर उबाला , यह सबूत भी पुलिस के हाथ लगी |
मुंबई पुलिस अभी इस केस की गहरी जांच में जुटी है | फिलहाल मनोज सहनी की गिरफ्तारी हो चुकी है | पुलिस ने मनोज से पूछा तो उन्होंने बताया कि सरस्वती के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और पिछले कुछ अरसे से दोनों के बीच झगड़े बढ़ते चले गए और बाते कहासुनी के बीच बढ़ती जा रही थी |
माना रोज तकरार हुआ करता था मगर कहासुनी और झगड़ा , इसका अंजाम ह्त्या कदापि नहीं हो सकता , यब बात पुलिस के भी पल्ले नहीं पड़ रहा |
मनोज ने लाश के टुकड़े को कुकर में क्यूँ उबाला ? इसका खुलासा होना अभी बाकी है | पुलिस आरोपी मनोज सहनी से पूछताछ कर रही है , बहुत जल्द बातो से राज छनकर सामने रखा जायेगा |
56 वर्षीय मनोज सहनी मुंबई के बोरीवली में दूकान चलाता है और 32 वर्षीय सरस्वती वैध के साथ रिलेशनशिप में तीन वर्षो से ज्यादा से रह रहा था | आखिरकार क्या वजह सामने आई जो मनोज को बेचैन कर गया जिसके बाद सरस्वती वैध की ह्त्या कर 100 से भी अधिक टुकड़े कर दिए | कुकर में उबाला और फिर मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर नाली में बहा दिया |
समाचार एजेंसी ANI ने फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है |
कुराफात दिमाग की क्या कहिये जो साथ रह रहे इंसान को अपने दोस्त की हैवानियत का पता भी नहीं चल पाता कि जिसके साथ वह रह रही है उसके कई टुकड़े होने वाले है | सिर्फ दिल , दिमाग और शब्दों के नहीं जिश्म के टुकड़े जहाँ जिंदगी बेजार बन जाती है और प्राण तन से जुदा | जिंदगी नहीं मिलती दूबारा यह सभी जानते है फिर ऐसे रिलेशनशिप में रहने का क्या फायदा जिसका अंजाम मौत हो !
यह घटना सिर्फ एक समाचार नहीं जिसे पढ़कर भुलाया जा सके , यह समाचार एक सच्चाई भरा सबूत है जो जिंदगी को बचा सकता है | बस सचेत रहने की जरुरत है सभी को | झगड़ा - फसाद से ऊपर उठकर सोंचियें जरा - किसको क्या मिला ?
मनोज साहनी अभी जेल की सलाखों के पीछे अपने गुनाह की गिनती करता हुआ बची जिंदगी गुजारेगा | काश कि ! अपने गुस्से पर काबू पाकर रिलेशनशिप की ह्त्या कर देता , दोनों अलग रहेते | हक़ है जिंदगी पर सभी का , ऐसे लोग ऐसा क्यूँ नहीं करते ? ............ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)