Manish Sisodia Arrest - दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद देश में पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 28, 2023
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , CBI द्वारा 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं | शराब घोटाले में इनकी गिरफ्तारी हुई है | सीबीआई ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मांगी है |
कारण देश के सामने है | इनपर आरोप लगाया गया है या फिर इसे हम सच माने , इसका कारण तो आने वाले कल में हीं स्पष्ट हो पायेगा | इससे पूर्व भी उनके घर व कर्यालय में छापा मारा गया था मगर वहां से वे वरी हुए | अब इनकी गिरफ़्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है |
आज पुरे देश में आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन हो रहा है | बिहार की राजधानी पटना में BJP के प्रदेश कार्यालय के बाहर आप के तमाम कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्ला बोला और जोरदार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई | बिहार पुलिस ने उन्हें भाजपा कार्यालय का घेराव करने से रोक दिया |
आप कार्यकर्ताओं का मानना है कि - हमारे नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी नाजायज है | बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि - 24 घंटे के भीतर उनकी रिहाई हो | उनपर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है |
अरविन्द केजरीवाल कट्टर ईमानदार होने का एक सबूत है और यह पूरा देश जनता है - केजरीवाल के कार्य का ढंग / तरीका से आम व्यक्ति वंचित नहीं | वे हर नागरिक के सुख दुःख के साथी हैं , तभी उनकी जीत एक सिंबल बनकर लोगो के जेहन में घर किया |
चुनाव सर पर है , इसे चुनावी मुद्दा बनाने और पार्टी को डिस्टर्ब करने की मनसा से इन्हें गिरफ्तार किया गया है | मनोज कुमार ने कहा कि - 24 घंटा के भीतर अगर उनकी रिहाई नहीं हुई तो वे बिहार के हर गाँव , प्रखंड के साथ पुरे देश में आन्दोलन आरम्भ करेंगे |
पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि अभी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है आगे अन्य नेताओं पर भी मुकदमा होंगे लेकिन पार्टी हर घर में मनीष सिसोदिया तैयार करेगी | आप एक अरविन्द केजरीवाल को लेकर जाओगो दफ्तर में 10 केजरीवाल आपको अन्दर बैठे मिलेंगे |
वहीं कुछ विधायको ने यह कहा - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगता है कि वो किसी को भी बिना सबूत और अपराध किये जेल में डाल देंगे मगर हम संघर्ष करते रहेंगे | दिल्ली व देश के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया है | ये ऐसे नेता है जिन्होंने देश को एजुकेशन मोडल देने का मोहर लगा दिया | भाजपा ने CBI और दिल्ली पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार तो कर लिया परन्तु बहुत जल्द देश के सामने सच आ जायेगा |
फिलहाल आज चंडीगढ़ , भोपाल , पटना , उड़ीसा , दिल्ली , गुजरात , हरियाणा सहित अन्य राज्य में आप कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)