Breaking News
गुजरात के सूरत शहर में एक बदमिजाज आशिक ने एकतरफा प्यार में आकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी |
यह घटना सुरत शहर के कामरेज का है , जहाँ एक आशिक न जाने कब से एक लड़की से प्यार कर बैठा और अक्सर उसका पीछा करता हुआ उसके घर तक पहुँचता | यह कहानी बहुत पहले से चल रही थी | एक दिन अचानक वह लड़की के घर पहुंचा , लड़की के चाचा से बाते और झड़प हुई | किसी तरह वह घर से निकल गया , परन्तु बीते शनिवार को वह पुनः लड़की के घर के अन्दर प्रवेश किया , जहाँ उसके भाई और पिता मौजूद थे |
पिता और भाई से कहा सुनी होने पर मारपीट भी हुई और लड़के ने दोनों को जख्मी कर लड़की के गले पर चाक़ू रखकर उसे घर से बाहर निकाला | इस तस्वीर में आप देख सकते है यह लड़का किस कदर लड़की के गले पर चाक़ू रखकर सार्वजनिक स्थल पर खड़ा है | लोगो की भीड़ इकठ्ठी है , सभी यह दृश्य देखकर अवाक है | वहीं कुछ लोग लड़की को छोड़ देने की बाते और विनती भी कर रहे है , परन्तु लड़का किसी का सून नहीं रहा और कुछ देर बाद लड़की के गले पर उस धारदार चाक़ू से वार कर दिया जिससे लड़की की मृत्यु हो गई |
इसके बाद लड़के ने स्वयं को भी जान से मारने की कोशिश करते हुए जहर खा लिया | इसी बीच पुलिस की टीम ने वहां दस्तक दिया जिससे उस लड़के को तत्काल अस्पताल पहुंचवाया गया और छानबीन जारी है |
पुलिस ने मृत लड़की को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | अभी इस घटना पर तहकीकात जारी है और पुलिस इसके तह तक पहुँचने में लगी है |
आखिरकार कोई लड़का किसी के घर में घुंसकर , परिवार से मारपीट कर लड़की को घिंचकर ले जाकर लड़की की हत्या तो नहीं करता | यह मामला न किडनैपिंग का है और न हीं लड़की के साथ जघन्य छेड़खानी व अपराध करने का | यह मामला है हत्या का जिसपर आसपास वाले और पुलिस को भी संदेह है कि - आखिरकार यह कैसे संभव हुआ ?
बहुत जल्द पुलिस उस मोड़ पर पहुँच जायेगी जहाँ से सच्चाई का हर पन्ना उनके सामने खुला मिलेगा |
फिलहाल लड़की के भाई , पिता और अपराधी लड़का तीनो अस्पताल में भर्ती है | डॉक्टर इनकी जिंदगी बचाने की पुरजोर कोशिश में लगी है |
फिलहाल हम इतना बता दे कि - इतना आसान नहीं होता एकतरफा प्यार करके किसी का दिल ले लेना या किसी से विवाह कर लेना | प्यार एक त्याग है , तपस्या है जिसमे हत्या का नामोनिशान नहीं | मगर यह कैसा प्यार जिसमे प्यार करने वाले को हीं इस दुनिया से हत्या कर समाप्त कर दिया जाए | कानून से जो सजा मिलनी है वह तो इस लड़के को मिलेगी हीं , साथ हीं वह तमाम उम्र हर पल बहुत हीं खतरनाक मौत मरता रहेगा जहाँ सॉरी शब्द भी अपनी प्रेमिका से कहने का वक्त नहीं मिलेगा , क्यूंकि यह वक्त उसने खो दिया है | ऐसी जिंदगी का क्या मतलब ? जहाँ प्यार करने वाले को नजर से देखा भी न जाए !
चलते - चलते हम बस इतना हीं कहना चाहेंगे
ऐसी पीढ़ी से जो एकतरफा प्यार करके प्यार को बदनाम करते है - वो ऐसा न करे ,
जिंदगी नहीं मिलती दूबारा | जीयो और जीने दो वाली प्रवृति अपने मन में
बिठाकर सुमार्ग की तरफ कदम बढ़ाए , न की गलत राह पर | प्यार करना गलत नहीं
है , गर प्यार हो हीं गया हो तो इसे लम्बा चलने दे , इंतज़ार करे सामने वाले
के स्वीकृति आने तक का | आये तो भी सही , न आये तो अपने रास्ते को एक नया
मोड़ दीजिये एक नई सुबह के लिए | इस लड़के की जिंदगी में आने वाले कल मे
घनाघोर अँधेरा छा जायेगा | ऐसे में शायद वे अपना रुख मोड़ लेते तो आने वाला
हर पल उनके लिए सबेरा था | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या ,
एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर