Breaking News
बॉलीवुड के सितारों में 90 के दसक के संगीत की दुनियां का एक ऐसा बादशाह जिसकी संगीत आज भी करोड़ो लोगों के दिलों में हलचल मचाती है , उनका नाम है - नदीम - श्रवण | इस संगीतकार जोड़ी ने एक ज़माने में काफी रंग जमाया था |
उन्हीं जोड़ी में से एक नाम श्रवण अभी कोरोना से जूझ रहे हैं | उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है | श्रवण राठौर इस समय मुंबई के एस० एल० रहेजा अस्पताल में भर्ती है | डॉक्टर ने कहा है कि :- उनके भर्ती होने के बाद इनकी हालत में गिरावट नहीं आई है , लेकिन हालत चिंता जनक बताया जा रहा है |
ये 90 के दसक में संगीत के माध्यम से उभरकर सामने आयें | उस वक्त इनकी धुन को आवाज देने वालो में :- उदित नारायण , अलका याज्ञनिक , कुमार सानु , अभिजीत आदि ने चार चाँद लगाया | इनकी संगीत ने सभी फिल्मों को सुपरहिट बनाया , जैसे :- आशिकी , सड़क , साजन , दिल है कि मानता नहीं , दीवाना , कांटे , राजा हिन्दुस्तानी , दिल , जान तेरे नाम , दिलवाले , धड़कन , राज , साथी , परदेश , राजा , फूल और कांटे आदि इससे भी ज्यादा फ़िल्में , जो सबके सब सुपरहिट रही | जिसे उंगली पर गिनना संभव नहीं |
जब - जब गीत बजते है तो संगीत के धुन में संगीतकार का एहसास छुपा होता है | आज की तारीख में भी संगीत - गीत का कोई भी शो हो , जो टीवी पर प्रसारित किया जाता है , तो इनके दिये गए संगीत स्टेज पर चार चाँद जड़ते हैं |
ईश्वर इनपर मेहरबानी करे कि ये स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ जाये औए इनकी जोड़ी सलामत रहे |
जानकारी के तौर पर हम आपको बता दे कि फिल्म आशिकी से पहचान मिली , नदीम - श्रवण की इस फिल्म ने बॉलीवुड में अभी तक की सर्वाधिक बिकने वाली एलबम में नाम अंकित किया है |
वैसे इन्होनें अपना कैरियर भोजपुरी फिल्म दंगल जो 1977 में रिलीज हुई थी से आरंभ किया था और यह फिल्म उस दौड़ की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी |
वर्ष 1991 से 1993 तक इन्होनें लगातार तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार जीतकर शंकर - जयकिशन और लक्ष्मीकांत - प्यारेलाल जैसे उम्मदा संगीतकार की सूची में गिने जाने लगे | लगातार पुरस्कार पाने वालो में से ये तीसरा नाम है|
करोड़ो लोगों के दिलों की धड़कन श्रवण आज हॉस्पिटल में स्वस्थ हो जाने की उम्मीद लगाये बैठे हैं और उम्मीद पर हीं दुनियां कायम है | ऐसे में उनके फैंस की दुआएं उनको काम आयेगी और ईश्वर उन्हें स्वस्थ करके घर वापस भेजेंगे | भारत हीं नहीं विश्वभर की दुआयें उनके साथ है | ... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर