सपा नेता की लड़की जिनकी शादी तय थी भाजपा नेता के साथ फरार , पुलिस की तलाश जारी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 20, 2023
उत्तरप्रदेश के हरदोई जिला में एक 25 वर्षीय लड़की भाजपा नेता के साथ फरार हो गई | लड़की ने अपने परिवार को कोई जानकारी नहीं दी | लड़की की शादी तय थी बावजूद वह 47 वर्षीय भाजपा नेता आशीष शुक्ला जो पूर्व शादीशुदा हैं और 2 बच्चे के पिता भी उनके साथ चली गई |
इस लड़की के पिता सपा के नेता है | उन्होंने कहा है कि - मेरी लड़की की शादी तय थी , उसे भाजपा के नेता भागकर ले गए |
समाज ने भाजपा नेता का विरोध शुरू किया जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई | पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और नेता जी की खोज जारी है |
यह मामला तुल पकड़ता जा रहा है | सोशल मीडिया पर लड़की वाले जमकर बरस रहे हैं | अब पुलिस आशीष शुक्ला की तलाश में उनके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर रही है जिससे संभावना है कि वे बहुत जल्द पुलिस के हाथ धड़े जायेंगे |
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष ने तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है ऐसे में श्रीमान आशीष शुक्ला को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखला दिया अब इनकी पत्नी , बच्चे व परिवार वाले इन्हें कहाँ का रास्ता दिखलाते हैं ? यह आनेवाला वक्त तय करेगा ! फिलहाल पुलिस इनके हर ठिकाने पर छापामारी कर रही है |
जानकारी के आधार पर - शक के दायरे में फंसे आशीष शुक्ला हरदोई जिला के सुभाष नगर के रहने वाले हैं |
देखा जाए तो पुलिस इन्हें बहुत जल्द ढूँढ लेगी फिर इनका अंजाम क्या होगा ? यह तो 25 वर्षीय लड़की के ब्यान पर निर्भर करता है | ऐसा इसलिए कि कानून किसी भी लड़की या लड़का जो बालिग है उनके ब्यान पर हीं किसी को सजा देने की धारा तय करता है |
इस घटना पर गौर किया जाए तो - यहाँ लड़की की उम्र 25 वर्ष है ऐसे में वो पूर्णरूप से बालिग़ है , उन्हें कोई भगाकर नहीं ले जा सकता | जहाँ तक प्रेम प्रसंग की बात है तो आज की तारीख में सबकी अपनी - अपनी सोंच है , अपनी विचारधाराएँ हैं | ऐसे में कुछ भी लिखना या बोलना तभी संभव या जायज होगा जब लड़की और नेता जी आमने सामने होंगे | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)