Breaking News
अहमदाबाद में तेज आँधियों के आगमन के बीच जोरदार बारिश हुई है | हवाएं इतनी तेज गति से बह रही थी कि आदमी का चलना बेलगाम हुआ | इस तूफानी बारिश और हवा का आलम इतना तेज गति से बरपा की अहमदाबाद एअरपोर्ट पर खड़ी 5 विमानों को भी नुकसान का सामना करना पड़ा | इसमें 3 इंडिगो विमान और 2 गो एयर के है |
सूचना के आधार पर - नागरिक उड्डयन के महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है | यह जानकारी महानिदेशक अरुण कुमार ने दी | एअरपोर्ट के टर्मिनल एरिया में भी बारिश का पानी भर गया | गो एयर की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है |
बीते बुधवार को इस आंधी - तूफ़ान की गति ऐसी समझी जा सकती है कि , रनवे पर खड़ा विमान अपनी जगह से हट गया और दूसरी विमान से जाकर टकरा गया | करीब आधे घंटे तक हवा की गति बनी रही | जब वातावरण अनुकूल बना तो पायलट ने फ्यूल एलर्ट जारी किया | फिर इसे जयपुर की ओर रवाना कर दिया गया | जयपुर से फ्यूल लेने के बाद फ्लाइट अहमदाबाद देर रात पहुंची |
एयर इंडिया के दिल्ली - अहमदाबद फ्लाइट और एक अन्य चार्टेड प्लेन सूरत की तरफ उड़ान भरी | वहीं 190 यात्रियों को लेकर मुंबई से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट को भी उड़ने की इजाजत नहीं मिली | अहमदाबाद शहर के निचले इलाके में काफी जलजलाव भरा है | धीरे - धीरे पानी का निकासी होगा , परन्तु अभी नजारा बिल्कुल अस्त-व्यस्त सा है खैर ...... |
आंधियों कि गति का क्या कहना ? इसपर किसी का जोर नहीं चलता | भीम की गति किसके रोके रुका है , इसके बल ने जब प्लेन को हीं जमीन से हिला दिया हो , तो आप समझ सकते है ! इस चलती हुई आँधियों की रफ़्तार जो प्रतिघंटा करीबन 40 किलोमीटर थी , नजारा क्या होगा ?
जब ऐसा मौसम दिखाई पड़े , तो उस समय घर से निकलना बिल्कुल बंद करे | कितनी भी जरुरी कार्य से आप क्यूँ नहीं निकल पड़े हो , आप जहाँ है वहीं किसी सुरक्षित स्थान पर ठहर जाए | क्यूंकि भीम नहीं ठहरने वाला | सड़को पर आपकी भार , उस हवा , आंधी , तूफ़ान का सामना नहीं कर पाएगी | जान है तो जहान है , यहीं समझना ठीक होगा और उचित भी | सुरक्षित रहे , समय की मिजाज को देखकर स्लोली , स्लोली आगे बढ़े | .......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर