Twitter New Owner Name ? सोमवार से ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क |
- by Admin (News)
- Apr 26, 2022
रात के 1 बजकर 13 मिनट पर जहाँ बहुत सारे लोग गहरी नींद के आगोश में छाये थे , उस वक्त ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क | ये टेस्ला के CEO है |
एलन मस्क किसी परिचय के मोहताज नहीं , क्योंकि ये दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति के उपाधि से सम्मानित है |
इन्होने माइको ब्लोगिग साईट को 44 बिलियन डॉलर में ख़रीदा है | देखा जाए तो यह राशि भारतीय मुद्रा में 3 हजार 3 सौ 68 अरब रुपये में डील हुई है | बीते रविवार को हीं मस्क के द्वारा दिए गए ऑफर पर ट्विटर बोर्ड ने अहम् बैठक कर यह फैसला उनके पक्ष में दिया |
यह जानकारी ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने रात के 12 बजकर 24 मिनट पर जो की भारतीय समय है के अनुसार प्रेस रिलीज के माध्यम से यह जानकारी दी है कि -अब ट्विटर का अधिकारिक हस्तक्षेप एलन मस्क के हाथ में दिया जा चूका है |
देखा जाए तो एलन मस्क के पास पूर्व से हीं ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी मौजूद थी और यह हिस्सेदारी सबसे बड़े शेयर को दर्शाता है |
अब भारतीय समय के अनुसार 12 बजकर 24 मिनट पर दी गई आधिकारिक जानकारी के बाद मस्क के पास इस कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी | यह कंपनी अब इनके हीं सुझबुझ से चलने वाली प्राइवेट कंपनी बन जायेगी | अब ट्विटर के हर शेयर होल्डर को 54.20 डॉलर जो भारतीय मुद्रा 4148 रुपये है कैश मिलेंगे |
मस्क ने लगभग महीने भर पूर्व ट्विटर का 9.2% हिस्सेदारी खरीदने का खुलासा किया था और तभी वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर बन गए थे |
पराग अग्रवाल जो की एक भारतीय है और ट्विटर के CEO भी , इन्होने 4 अप्रैल को ट्विटर के निदेशन मंडल में स्वयं को शामिल होने की बाते कही थी | परन्तु 9 अप्रैल को यह स्पष्ट हो गया था कि वे इस बोर्ड में शामिल नहीं होंगे |
मस्क ने पिछेल हफ्ते ट्विटर को खरीदने के लिए 46.5 विलियन डॉलर के फाइनांस का इंतजाम किया था | इनकी मंशा को जानने के बाद ट्विटर के बोर्ड ने मस्क के ऑफर पर नए रूप से विचार किया | अब जबकि यह अधिकार इनके पास मौजूद हो गया तो इन्होने सोमवार की आधी रात को अपने ट्विटर के द्वारा ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही है |
ट्विटर खरीद लेना दुनियां के लिए एक तहलका का विषय है , मगर इनके लिए कोई नई बात नहीं | क्यूंकि बचपन से हीं निर्माण करना और बेचना इनकी आदतों में शामिल है | उनकी पारखी नजर ने ट्विटर के अहमियत को बड़ी हीं बारीकी से परखा है और कभी भी ट्विटर को किसी और के हाथ बेचने पर ये तैयार हो सकते है | क्यूंकि प्रॉफिट बनाना इनके लिए अपनी सपनों को उंचाई पर ले जाने की तैयारी है |
देखा जाए तो दुनियाभर में ट्विटर पर 21.7 करोड़ एक्टिव यूजर्स है | वहीं दुनियां के आंकड़े में तीसरा स्थान भारत का आता है , यहाँ 2.4 करोड़ यूजर्स है | दूसरा स्थान जापान का है जहाँ 5.8 करोड़ यूजर्स है और पहले नंबर पर अमेरिका है जहाँ 7.7 करोड़ अमेरिकी नागरिक शामिल है | दुनियाभर के आंकड़े पर दृष्टि डाली जाए तो हर दिन 50 करोड़ ट्विट किये जाते है जिसमे 38% यूजर्स युवावर्ग के है और सैकड़ो से ऊपर की तादाद में इनके पास फ्लोवर्स मौजूद है | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)