Breaking News
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी किया गया | बच्चो को रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार था | आज दोपहर 3 बजे जैसे हीं रिजल्ट जारी हुआ , रिजल्ट देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी |
10 वीं बोर्ड का नतीजा अच्छा होना एक ऐसा पड़ाव है जिसे छलांग लगाए बिना शिक्षा जगत में आसमान को छूना बड़ा हीं मुश्किल है |
एक बार फिर बेटियों ने सिद्ध कर दिया - पंख हो तो उड़ना अपने हाथ में है | रामायणी रॉय 500 में 487 अंक प्राप्त कर बिहार की टॉपर बनी है और दिखला दिया अपनी बुलंद हौंसले का नतीजा |
दूसरे स्थान पर सानिया कुमारी है |
तीसरे स्थान विवेक कुमार ठाकुर |
चौथे स्थान प्रज्ञा कुमारी |
पांचवे स्थान पर निर्जला कुमारी |
दसवीं बोर्ड का रिजल्ट बिहार बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देखा जा सकता है |
16.49 लाख स्टूडेंट के नतीजे निकले जिसमे पहला स्थान प्राप्त करने वाली लड़की है | भारी संख्या में बेटियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने जीनियस होने का डंका बजाय है और ईनाम में ले लिए ढेर सारे रकम |
मालूम हो कि बिहार सरकार अच्छे अंक से पास करने वाले स्टूडेंट को प्रोत्साहन राशि देती रही है | वह इसलिए कि - वे सिर्फ अच्छे अंक हीं प्राप्त नहीं करे बल्कि आगे की पढ़ाई में भी उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े |
रामायणी रॉय जो बिहार औरंगाबाद की टॉपर बनी , उन्हें 1 लाख रुपया , एक लैपटॉप और किंडल ई - बुक रीडर देकर पुरस्कृत किया जाएगा |
वहीं दूसरी टॉपर सानिया कुमारी जो नवादा की रहने वाली है , उन्हें 75 रुपया , 1 लैपटॉप और किंडल ई - बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा |
तीसरी टॉपर विवेक कुमार ठाकुर को 50 हजार रुपया , 1 लैपटॉप और किंडल ई - बुक रीडर भेंटस्वरुप दिया जाएगा |
वहीं 80% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपया प्रोत्साहन राशि दी जाएगी | 70% या इससे अधिक अंक लेन वाले को 15 हजार और 60% या इससे अधिक अंक लाने वाले को 10 हजार दिया जाएगा | यह सभी राशि डीबीटी के माध्यम से बच्चो के खाते में दी जाएगी |
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार बोर्ड अधिकारियों को समय पर रिजल्ट जारी करने हेतु बधाई देते हुए कहा कि - टॉपर लिस्ट में बेटियों के नाम छाये हुए है | इससे अच्छी शिक्षा मिलने और समाज की बेहतरीन होती स्थिति का पता चलता है |
इस बार 79.88% रिजल्ट आया | 16.49 लाख स्टूडेंट में सफल हुए हैं 12,86971 जिसमे छात्राओं की संख्या 608861 और छात्रों की संख्या 678110 है | टॉप 10 में कुल 47 स्टूडेंट शामिल हुए है | वहीं टॉप 5 में 4 लडकियों ने फ़तेह हासिल किया |
प्रथम श्रेणी से सफल हुई विद्यार्थियों की संख्या 4,24597
द्वितीय श्रेणी की संख्या 5,10411
तृतीय श्रेणी की संख्या 3,43637 |
हर बार की तरह इस बार भी बेटियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है | रामायणी रॉय औरंगाबाद के दाउद नगर की रहने वाली है और इनका सपना है पत्रकार बनना एवं वहीं अन्य बच्चो के सपने में भी पंख लग गए हैं उड़ान भरने के लिए |
जिन बच्चो का नतीजा खराब आया है , वे बच्चे घबराए नहीं या गलत कदम उठाने की कोशिश न करे | क्यूंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ मिलता नहीं | हो सकता है आने वाले दिन में उनका रिजल्ट बेहतर हो और तक़दीर में कुछ और उड़ान लिखा हो , ऐसे में इन्तजार एक सुखद अनुभूति जरुर देगा |
हमारा मानना है कि - हारने वालो की भी एक दिन जीत होती है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर