Breaking News
पवनदीप राजन और अरुनिता कांजीलाल ये दोनों नाम ऐसा है , जो आज किसी परिचय का मोहताज नहीं | महीनों इंडियन आइडल शो - 12 के मंच पर करोड़ों दिलों को अपने सुरों और अदाओं से जीतकर , दीवाना बना देने वाला यह जोड़ी इंडियन आइडल विजेता बनकर उभरे और आज अपना जलवा दिखा रहे हैं | जैसे हीं रौशन हुए , ये दोनों के साथ कई हाथ जुड़ गए | क्यूंकि इंडस्ट्री में उगते हुए सूरज की धुप में हीं सभी लोग हाथ सेकते है |
आपको बता दे कि - सोनी टीवी चैनल पर चलने वाला एक लोकप्रिय बहुचर्चित सीरियल "बड़े अच्छे लगते है"-2 में अरुनिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी दस्तक देने का एक सुनहरा मौका पाकर सोमवार के एपिसोड में देखे जा सकेंगे | दोनों को अपने सुर और अंदाज में गाते हुए देखकर लोग काफी रोमांचित होंगे | इस एपिसोड में बहुत हीं अद्दभुत रंग बिखेरे जाने वाला है | वह इसलिए कि - सोमवार को "बड़े अच्छे लगते है" 2 में राम कपूर ( नकुल मेहता ) और प्रिया ( दिशा परमार ) का सेरोमनी होना है |
राम कपूर और प्रिया की जोड़ी आने वाले कल में मोहब्बत का एक इन्द्रधनुषी रंग बिखेरने वाला साबित होगा | तकरार से प्यार की परिकाष्ठा कई रंग - तरंग लिए दर्शकों के दिलों में भी हिलौरे भरने वाला है |
इनकी सेरोमनी के दौरान संगीत का कार्यक्रम भी धूम मचाएगा | कई एपिसोड पूर्व से संगीत कार्यक्रम के तैयारी करते सीरियल के पात्रगण दिखाई पड़ रहे हैं , जिसमे सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म - हम आपके है कौन का गाना गाते पात्रगण देखे गए |
अरुनिता कांजीलाल और पवनदीप राजन चर्चित शो - बड़े अच्छे लगते है -2 में इन दोनों के सेरोमनी में अपने सूर और अदाओं से धूम मचाने आ रहे है | यह एपिसोड बड़ा हीं दिल को छूने व मनलुभावन लगाने वाला है |
ऐसे भी इंडियन आइडल के मंच पर दर्शकों को लुभाने के लिए इनकी जोड़ी को सजाकर प्रस्तुत किया गया था , जो अबतक कायम है और आने वाले दिनों में भी कायम रहेगा | वह इसलिए कि - इन दोनों ने एक साथ कई म्यूजिक विडियो भी किया है , जिसमे कुछ रिलीज हो चूका है और कुछ होने वाला है |
इन दोनों को यहाँ तक पहुंचाने में दर्शकों का बहुत बड़ा हाथ रहा है | तभी इनकी प्रतिभा आज सतरंगी रंगों में भरकर पटल पर छा रही है |
"ओ सय्योनी" इस गीत को हिमेश रेशमियां ने कम्पोज किया है , जिसे YouTube पर डाला गया | देखा जाए तो आज बड़ा हीं आसान हो चूका है किसी के लिए भी दुनियां तक पहुंचना | अच्छी सोंच / नजरिया और प्रतिभा अगर आपके पास मौजूद है , तो इसमे एक साथी खड़ा है नज़रों के सामने हाथ मिलाने के लिए , जिस साथी को हम सोशल मीडिया का नाम दे सकते है | बस फर्क सिर्फ इतना है कि - अपने मन को नियंत्रित कर के समाज के लिए एक स्वच्छ संस्कृति से भरा हुआ अभिनय प्रस्तुत कर , दुनियां के पटल पर पहुँचाना | फिर रातो रात फेमस होने से आपको कोई नहीं रोक सकता | खैर .... |
हम बात कर रहे थे - अरुनिता कांजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी के विषय में | तो कल हीं सोमवार है , बड़े अच्छे लगते है में इनकी अच्छाई को बुनिये और अपने मन को इनकी संगीत में डुबोकर तरोताजा कीजिये | संगीत जो हर मन को तरोताजा करता है और दिमागी शक्ति में एक रौशनी , उर्जा उत्पन्न करता है , जिससे हमारी सोंच बहुत दूर तक आसमान को छूती है | वैसे भी हर फिल्म / सीरियल में उतार - चढ़ाव होते है जो जिंदगी का अहम हिस्सा भी माना जा सकता है | लेकिन हमें यहाँ से अच्छाई चुनना है और मन के एक बड़े घरे में उसे बैलेंस करना है | बस जिंदगी इसी का नाम है | सीरियल बड़े अच्छे लगते है , बड़ा हीं लुभावन नाम है , इसे अपनी जिंदगी में उतारा जा सकता है | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर