600 डोज कोरोना वैक्सीन को चोर ने हेल्थ सेंटर से चुराया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 11, 2022
चोरी के कई सारे किस्से आपने सुने होंगे जो इन्सान को सोंचने पर मजबूर कर देता है | चोरों के ऊपर एक कहावत भी है - चोर के आगे ताला क्या ?
दरअसल हैदराबाद में चोर ने हेल्थ सेंटर से कोरोना के 600 वैक्सीन चुरा ले गया | यह मामला मीरचौक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कालीखबर रोड का है | सूचना के आधार पर हम आपको बता दे कि - चोरों ने जामबाग के UPHC के हेल्थ सेंटर का दरवाजा तोड़कर वैक्सीन चोरी कर ली |
हेल्थ सेंटर की तरफ से बताया जा रहा है कि - चोर यहाँ रखी कोविशिल्ड की 24 और कोवैक्सीन की 17 शीशियाँ उठा ले गए | चोरी की गई वैक्सीन में करीब 600 डोज थी | इतना ही नहीं चोर स्टोर रूम में रखे 2 कंप्यूटर और कुछ सैनेटरी का सामान भी चुरा ले गया |
इतना तक तो ठीक था , परन्तु जाते - जाते चोर ने हेल्थ परिसर में खड़े एक ऑटो रिक्शा का टायर भी खोलकर ले गया |
हॉस्पिटल की तरफ से बताया जा रहा है कि - हेल्थ सेंटर में इतनी सारी वैक्सीन डोर टू डोर वैक्सीनेशन अभियान के लिए रखा गया था | पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी के अभियान पर मामला दर्ज कर लिया है , जिसके आधार पर आगे की करवाई की जायेगी | .......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
नोट :- अगर आप अपनी किसी भी रचना ( न्यूज़ / कहानी / कविता / फीचर ) आदि को इस प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित करना चाहते है , तो इस ईमेल पर संपर्क करे :- rupesh0199@gmail.com
अन्य न्यूज़ भी पढ़ने के लिए नीचे दिए टाइटल पर क्लिक करे :-
"प्यार के दो पल" हिंदी कहानी जो दिल को छू ले
मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान के पुशबैक वाहन में लगी आग , बड़ा हादसा होने से टला
14 साल की उम्र में KBC में एक करोड़ जितने वाला प्रतिभागी रवि मोहन सैनी IPS ऑफिसर बना
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)