Amazon Founder Jeff Bozos : दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति
- by Admin (News)
- Jun 24, 2021
20 जुलाई को जेफ़ बेजोस अपने भाई ब्लू ओरिजिन की 2.8 करोड़ डॉलर में नीलाम एक सीट के विजेता के साथ 11 मिनट तक अन्तरिक्ष में उड़ान भरेंगे | जेफ़ बेजोस के नाम से तो दुनियां परिचित है |
amazon के संस्थापक और CEO जेफ़ बेजोस को अंतरिक्ष में हीं रहने और धरती पर वापस न आने के लिए 94000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर दिए है | इनके स्पेस स्टार्टअप ब्लू ओरिजिन के साथ इसकी लौन्चिंग 20 जुलाई को होने की संभावना है | अब ये दावा के साथ कहा जा सकता है कि - वैज्ञानिकों के अतिरिक्त दुनियां में बहुत सारे ऐसे लोग भी है , जो अपने सपनों को साकार करने से पीछे नहीं हटते | ऐसे में हीं अमेज़न के संस्थापक और CEO को भी अंतरिक्ष में हीं रहने और फिर धरती पर वापस न आने के लिए 94 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किये |
ये दुनियां के सबसे धनी व्यक्ति में से एक है | ये जिस स्पेसशिप से रवाना होने वाले है , उसकी बोली शनिवार को लगाई | शनिवार के इस लाइव फोन ऑक्शन में खुलने के चार मिनट के अन्दर 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा की बोलियाँ लगाईं गई | नीलामी शुरू होने के सात मिनट बाद वीडिंग को लॉक कर दिया गया |
इस रॉकेट की साइड सीट हासिल करने के लिए एक व्यक्ति ने 2 अरब 5 करोड़ रुपये चुकाया , उस विजेता की पहचान अबतक नहीं हो पाई है | वेस्ट टेक्ससौस के लिए यह एक एतिहासिक पल होगा , जब अंतरिक्ष यात्रा के लिए प्राइवेट कॉमर्शियल को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है | अब तक सिर्फ अंतिरक्ष से जुड़े मुद्दे पर सरकारी एजेंसियों का हीं अधिकार होता था और इजाजत थी |
अन्तरिक्ष की यात्रा जताने वाले व्यक्ति में 143 देशों के 6 हजार से अधिक लोग शामिल हुए है |
एडम जोनास ने हाल हीं में कहा था कि - दुनियां के सबसे अमीर आदमी और बिजनेस वर्ल्ड के सबसे चर्चित व्यक्ति का स्पेस की दुनियां में एंट्री करना |
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार . इस आयोजन में जुटाई गई राशि चैरिटी के लिए रखी जायेगी | अब बिजनेस में बड़ी कंपनियां भी अपना हाथ आगे बढ़ायेगी और अजमाईश करेगी | यह निवेश और अधौगीकरण का सबसे बड़ा विज्ञापन है |
जेफ़ बोजेस ने अंतिरक्ष में जाने की घोषणा 7 जून को की थी | उसके तीन दिन के बाद ये याचिकाएं लॉन्च की गई थी | इसमें कहा गया है कि - धरती पर अरबपतियों को नहीं रहना चाहिए | उनकी घोषणा ने नेटिजन्स के बहुत सारे मिम्स और बयानों को जन्म दिया | मजाक से शुरू की गई याचिका ने ऐसा भूचाल पैदा किया कि मनोरंजन का एक आधार बन गया | ऐसी याचिका अब तक के इतिहास में नहीं पढ़ा गया |
"जेफ़ बेजोस को पृथ्वी पर लौटने की इजाजत न दें" :-
"रिक जी" नामक एक यूजर्स ने जेफ़ बेजोस को घोषणा के तीन दिन बाद वेबसाइट change.org पर आरम्भ की थी | इस याचिका का टाइटल है "do not allow jeff bozos to return to earth" इसमे कहा गया है कि - धरती पर अरबपतियों को नहीं रहना चाहिए , वे अन्तरिक्ष में रह सकते है |
25 वर्ष से कम उम्र में amazon 10 खरब डॉलर की कंपनी बन गई थी | इसके संस्थापक और CEO जेफ़ बेजोस ने अपनी 5 वर्ष की उम्र में हीं अन्तरिक्ष में उड़ान का सपना देखा था | अमेज़न आज दुनियां की सबसे बड़ी ई -कॉमर्स कंपनी है | संस्थापक का जन्म 1964 में न्यू मैक्सिको में हुआ था | विज्ञान के प्रति इनका रुझान खेतों में काम करने के बाद हुआ | फिर उन्होंने कंप्यूटर साइंस में अपना अनुभव प्राप्त करने की योजना बनाते हुए आगे बढ़ते हीं चले गए और इन्टरनेट पर सिर्फ पुरानी किताब बेचने वाले अपने अन्दर ऐसी सख्शियत पैदा की कि अपनी मेहनत के बल पर दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति बन बैठे |
पूर्व में अमेज़न का नाम कैडबरा था , बाद में इन्होने उत्तरी अमेरिकी नदी के नाम पर अमेज़न रखा |
जेफ़ बेजोस दुनियां के सबसे अमीर आदमी बने , इसके पीछे उनके बचपन की सुलझी सोंच और सुमार्ग था | ऊँची उड़ान पाने के लिए जेफ़ बेजोस अपने व्यक्तित्व को निखारने , प्रकाशमान बनाने के लिए बचपन से कड़ी मेहनत करते हीं चले गए | मात्र 25 वर्ष के आयु में इन्होने अमेज़न को 10 खरब डॉलर की कंपनी बना दिया है | विकास तो ऐसे होता है , स्वयं का भी और देश का भी |
धन तो अवनि पर बिखरा पड़ा है , सिर्फ बीनने वालों की कमी है | लेकिन यह दुर्भाग्य है कि बहुत सारे लोग दूसरे को कम करने और खुद की सोंच को गलत रास्ते पर भटकाने में लगे पड़े है | एक दूसरे का पाँव न खींचते हुए , अगर एक दूसरे का दामन पकड़ ले , तो वह दिन दूर नहीं जब ईद का चाँद हर रोज जमीं पर दिखेगा , खैर ..... | खुली मन की आँखों से देखे गए सपनें पुरे होते है , यह सत्य है | आप भी देखिये , लेकिन वह सपना जिसमे हम , हमारा समाज , देश और दुनियां विकास की तरफ बढ़कर प्रकाशमान हो | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या )

रिपोर्टर
Admin (News)