राजकोट में TRP गेम जोन में आग लगने से 30 की मौत और 25 से ज्यादा घायल ICU में भर्ती | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 26, 2024
गुजरात के राजकोट में TRP गेमिंग ज़ोन में भयंकर आग लगने से 30 लोगो की दम घुटने से मौत हो गई | मरनेवालो में बच्चे की संख्या अधिक है , यह हादसा 25 मई को राजकोट के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में हुई जहाँ बच्चे गेम खेल रहे थे | उन्हें क्या मालूम मौत उनके सर पर मंडरा रहा है | गेम खेलते खेलते हीं बच्चे जिन्दा जल गए | चीख पुकार के बीच आदमी अपने बचाव में भागते नजर आये |
गेम जोन 2 एकड़ जमीन पर फैला किराये पर लिया गया है | इसकी एंट्री फीस 500 रुपये थी | छुट्टी के कारण फीस में काफी गिरावट आई , फीस मात्र 99 रुपया होने की वजह से लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी | यहाँ 10 तरह के गेम खेले जाते है |
यह हादसा 4 बजकर 30 मिनट के लगभग हुई | जलनेवालो की संख्या 30 के लगभग है वहीं 25 से ज्यादा लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया है | मृतकों का शव इस कदर झुलसा कि शव का पहचान करना भी मुश्किल है इसलिए इन सभी का DNA कराया जाएगा | DNA कराने में 2 घंटे से लेकर 48 घंटे का समय लगता है | कभी कभी सेम्पल कमजोर होने के कारण दूसरा नमूना भी लेना होता है |
एक व्यक्ति लापता हुए जिसकी खोज जारी है |
वहां उपस्थित लोगो ने बताया कि सीढ़ियों पर वेल्डिंग करते वक्त जोर का धमाका हुआ और आधे मिनट के अन्दर आग ने भयानक रूप लेते हुते तीसरी मंजिल को भी अपनी आगोश में समेट लिया | आग पर काबू पाने के लिए 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया | आग के अचानक जोर पकड़ने का कारण वहां लगभग 2500 लीटर डीजल का स्टोरेज , कार ट्रैक के किनारे टायर और शेड में लगे थर्मोकोल सीट रखा था इसलिए देखते ही देखते कुछ हीं मिनटों में गेम जोन अपना रूप बदल ख़ाक हो गया |
आसपास के घरो के खिड़कियों में भी आग लगी | तीसरी मंजिल पर जाने के लिए सिर्फ एक हीं सीढ़ी थी इसलिए दूसरी और तीसरी मंजिल के लोग भाग नहीं सके | गेम जोन में कई जगह मरम्मत का काम चल रहा था | काफी संख्या में वहां प्लाई के टुकड़े व लकड़ियाँ भी अस्त व्यस्त रुप मे वहां बिखरा पड़ा था | इनके पास फायर एनओसी तक नहीं थी | चारो तरफ का नजारा धुआँ धुआँ हुआ जिससे साँस लेना मोहाल हुआ | लोगो का दम घुटा और उसके बाद शरीर जलकर ख़ाक हो गए | यह इलाका तेजी सी डेवलप हो रहा है इसलिए भीड़ उमड़ रही है |
गुजरात सरकार ने राज्य के उन सभी गेम जोन को बंद करने का निर्देश दिया है जिनके पास फायर एनओसी नहीं है | हादसे की खबर सुनते हीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गृहमंत्री हर्ष सांधवी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे | घायलों को इलाज के लिए एम्स में 30 ICU बीएड तैयार किया गया है | यह जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविक देते हुए लोगो की मौत पर दुःख प्रगट किया |
राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालो को 4 लाख रूपये देने को घोषणा की वहीं घायल हुए लोगो को 50 हजार रुपये मुआवजा दिए जायेंगे |
TRP गेम जोन के मालिको में एक युवराज सिंह सोलंकी को पुलिस ने हिरासत में लिया | अन्य मालिको के घर की तलाशी ली जा रही है | मैनेजर नितिन जैन भी पुलिस की गिरफ्त में है | यह कार्य राहुल राठौड़ की निगरानी में चल रहा था , ये गोंडल के रहनेवाले है | पुलिस इनके घर की भी तलाशी ले रही है |
आख़िरकार इस हादसे का जिम्मेदार कौन है ? आग किस स्थिति में लगी , इसकी तहकीकात की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हालात उत्पन्न न हो इसलिए 5 सदस्यों वाली SIT टीम का गठन किया गया जिसकी निगरानी सीनियर IPS अधिकारी सुभाष त्रिवेदी करेंगे |
शनिवार की देर रात पूछताछ व मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर - 917698983267(PI) व 919978913796(SP) जारी किया गया |
इस घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह , राहुल गाँधी , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित कई नेतागण व अन्य अपना दुःख / संवेदना प्रगट कर रहे हैं |
भव्याश्री परिवार इस घटना पर अकाल मृत्यु की गोद में समाये मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति व घायल हुए लोगो के उत्तम स्वास्थ्य हेतु कामना करती है | आज भारत ने अपने अनमोल रत्नों को खो दिया , ये देश के भविष्य थे , इनकी शक्तियां देश को काम आती मगर अफ़सोस ये खाक हो गए | जिंदगी का यही तो सफ़र है जिसे लोग समझ नहीं पाते | पल की खबर नहीं हम कल की सोंच में ........ ! ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)