प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मर्सीडीज मेबैक की नई मोडल कार शामिल , जिसमे AK47 की गोलियां भी बेअसर और बहुत कुछ | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Dec 28, 2021
AK 47 की गोलियां को बेअसर करने वाली नई कार का आगमन जो गैस अटैक को भी फेल कर इंसान को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में परिपूर्ण है , जिसका मोडल नंबर मर्सीडीज - मेबैक S650 गार्ड है | यह शानदार फीचर से लैस है | गोलियां और बम के धमाके इसे दूर - दूर तक छू नहीं पाएगी | इसे ध्यान में रखते हुए अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में भी मर्सीडीज की यह नई कार शामिल हुई |
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार को लाया गया है | कुछ पहले की बात करे तो रूस के राष्ट्रपति बालादिमिर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान भी PM मोदी को इस कार में पहली बार देखा गया था | यह कार पूरी तरह से सेफ्टी से जुड़ा हुआ है | गाड़ी की खिड़कियों पर पौलिकार्बोनेट की परत होती है , इसे सुरक्षा की एक और लेयर रहता है | गैस हमले की स्थिति में भी केबिन में अलग से एयर सप्लाई मिलती है | इसमें विशेष रन फ़्लैट टायरो पर भी चलती है | अगर कभी टायर क्षतिग्रस्त भी हो जाए तो इस स्थिति में वह अपनी गति को छोड़ता नहीं रफ़्तार पकड़ता है | इसकी एक खूबी यह भी है कि कार के फ्यूल टैंक पर एक विशेष एलिमेंट का कोट दिया गया है , जो गोली लगने के बाद वह छेद को पूरी तरह से ढक देता है | इसलिए कि यह बोईंग AH64 अपाचे टैंक अटैक हेलीकॉप्टरों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से निर्माण किया जाता है |
कार के अन्दर मसाज सीट दी गई है जो यात्रा के दौरान पैसेंजर के थकान को दूर कर देता है | पैसेंजर जरुरत के हिसाब से लेग रूम को बढ़ा या घटा सकता है | कार के बैक सीटों में भी बदलाव किया गया है |
इस कार में अगर इंजन की बात करे तो 6.0 लीटर ट्विन टर्बो V12 इंजन लगा है | 516bhp के पॉवर से लैस और 900 nm का टार्क से भरपूर है |
स्पीड की बात करे तो टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलने वाली स्मूथ गाडी है |
इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपया है | इसलिए कि यह गाड़ी सिक्युरिटी प्रदान करती है | पिछले साल हीं मर्सीडीज मेबैक ने भारत में S600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपये में लॉन्च किया था |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे , उस वक्त वे महिंद्रा के बुलेटप्रूफ स्कार्पियो से सफ़र करते थे | 2014 में वे प्रधानमंत्री बने तो BMW - 7 सीरिज हाई सिक्युरिटी एडिशन का इस्तेमाल किया | उसके बाद फिर नई कार पर वे सफ़र करते रहे | सुरक्षा के दृष्टि से गाड़ी पर हुए हमले को बेअसर करने वाली हर तकनीक से लैस निर्माता उसे धरती पर उतारने का प्रयास करती रही है |
अक्सर देखा जाता है , नई कार का अपग्रेडेशन (SPG) स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप द्वारा किया जाता है | यह ग्रुप प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी देखता है | निर्णय लेने का कार्य इनके हाथ होता है कि क्या राज्य प्रमुख्य को वाहन अपग्रेड की जरुरत है या नहीं |
अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में लगे वाहनों को अपग्रेड किया गया है , जिसमे मर्सिडीज मेबैक S650 गार्ड को रेंज रोवर वोग और टयोटा लैंड क्रूजर से अपग्रेड किया गया है |
12 करोड़ रुपये वाले गाड़ी प्रधानमंत्री की हिफाजत में तैयार है , जिसमे 2 मीटर की दूरी पर होने वाले 15 किलोग्राम तक के TNT विस्फोट से भी सुरक्षित रहने की व्यवस्था है | हाई लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन की दृष्टि से इस कार को ऐसा बनाया गया है , जिसमे कार के विंडो ग्लास और बॉडी शेल इतने मजबूत है कि इसपर AK 47 जैसे खतरनाक राइफल की गोलियां भी बेअसर साबित होने वाली है | ....... ( न्यूज़ :- आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)