Breaking News
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखण्ड की धरती पर 16 हजार करोड़ से भी ज्यादा की योजना का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे हैं |
सांसद रविकांत दूबे ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि - दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखण्ड के लोगो के सपनों को पूरा करने के लिए धरती पर पहुंचे हैं |
साथ हीं उन्होंने कहा कि - 75 साल में प्रधानमंत्री के तौर पर बाबा बैधनाथ मंदिर में यहाँ पूजा करने कोई नहीं आया | आगे कहा - गुजरात से देवघर का कनेक्शन है | 1925 में महात्मा गाँधी जी यहाँ आये थे |उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा कि वे अपने आजादी का आन्दोलन देवघर से ही चलाना चाहते थे , बाद में सेवाग्राम गए , परन्तु एकबार फिर 1934 में वो दूबारा यहाँ आये |
उस वक्त अनिसुचित जाति / जनजाति का प्रवेश यहाँ वर्जित था , उन्हें लोग अछूत मानते रहे | गांधीजी यहाँ लाठी - डंडा भी खाई , परन्तु उन्होंने इस मंदिर में अछूत का प्रवेश कराकर हीं दम लिया | 1934 में जो कड़ी महात्मा गांधी ने छोड़ी थी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया |
इस देश में पिछड़ो की आवाज बनी द्रोपदी मुर्मू जी जो झारखण्ड की है , उन्हें राष्ट्रपति बनाने की सोंच रखकर सबके दिलो को एक नई उमंगो में तैरा दिया |
पिछले वर्ष 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गोड्डा स्टेशन का आरम्भ किया जिसे देखने के लिए लाखो लोग उमड़ पड़े थे | सांसद महोदय ने प्रधानमंत्री को महान मानव संबोधित करते हुए कहा कि - हम इन्हें किस रूप में धन्यवाद दे , यह शब्द छोटा पड़ जाएगा |
वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि - झारखण्ड के ढेर सारे सपने पुरे होने जा रह है | 16 हजार करोड़ की योजना झारखण्ड को विकास की ओर लाएगा | देवघर को पटना के साथ बहुत जल्द जोड़ा जाएगा , साथ हीं देश की राजधानी दिल्ली के साथ भी जोड़ने का इरादा है | वहीं अभी रांची के बाद झारखण्ड में दूसरा एयरपोर्ट देवघर में बना है , वहीं झारखण्ड को 5 हवाई अड्डा मिलेगा |
यह समारोह देवघर एयरपोर्ट परिसर के प्रांगन में आयोजित किया गया , जहाँ केन्द्रीय व राज्य मंत्रीगण , सांसद , विधायक व अन्य गण्यमान व्यक्ति मौजूद थे | वहीं इस ऐतिहासिक दिन में राज्यपाल रमेश वैश्य जी मौजूद थे |
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा - जो सपने झारखण्ड ने देखा था उस सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज हमारे बीच में है | किसी भी राज्य में सड़के तब तैयार होती है जब वहां रास्ता मिलता है | अब यहाँ से सारे रास्ते बहुत जल्द खुलेंगे | लोग कहते है कि - झारखण्ड पिछड़ा राज्य है , परन्तु अब 16 हजार करोड़ की योजना गति पकड़ते हुए झारखण्ड को उंचाई पर पहुंचाएगा |
किसी भी राज्य के विकास में मार्गो का अहम् भूमिका होता है - सड़क मार्ग हो या फिर हवाई मार्ग या जल मार्ग | 2010 में हीं यहाँ एयरपोर्ट का सपना देखा जो आज हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने पूरा किया | यह हम सभी के लिए गौरव की बात है | यह सड़को की योजना पत्थर का मिल साबित होगा | हम उन्हें भी धन्यवाद देते है जिन्होंने 600 एकड़ में बना एयरपोर्ट में अपना जमीन दिया है | अब झारखण्ड के पर्यटन में योगदान मिलेगा , उद्योगिक विकास में अवसर मिलेंगे | झारखण्ड हमेशा देश को अपना छाती फाड़कर लोहा , कोयला व अन्य अहम् चीज उपलब्ध कराती रही है |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा - हर धाम व तीर्थस्थल पर आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है ताकि दुनिया के लोग भ्रमण कर सके | भारत अपनी विरासत को तेजी से आगे बढ़ा रहा है | जब काशी विश्वनाथ कोरिडोर का आरम्भ हुआ तो तीन गुना पर्यटक की बढ़त हुई | जहाँ विकास होता है तो वहां फायदा होता है | इस परियोजना को हमने शुरू किया , ये विकास को नई गति देकर उंचाई पर पहुंचाएगी | कल आप आशा के दीप जला रहे थे और आज उमंग उत्साह से भरकर उमड़ पड़े है | हमारी नजरे जहाँ तक पहुँच रही है वहां तक लोगो का ताता दिखाई पड़ रहा है , इसका मतलब है कि लोगो को विकास चाहिए |
प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी चलती हुई कार पर 12 किलोमीटर सफ़र कर रैली को संबोधित किया |इस क्रम में सड़क पर खड़े लोगो को हाथ हिलाकर आश्वस्त करते हुए आगे बढ़ते गए |
6 से 7 वर्षो में 70 नए स्थानों को एयरजेट्स और वाटर एरोड्रम्स के माध्यम से 400 से ज्यादा नए रास्ते पर आज आम नागरिक भी उड़ान भर रहा है |
एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान कोलकाता की फ्लाइट्स को हरी झंडी दिखाई | उन्होंने 16 हजार करोड़ से भी ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए इस दिन को अपना सौभाग्य बताया |
माना जाए तो 16 हजार करोड़ की योजना से झारखण्ड चमक उठेगा , जिसका फायदा पुरे भारतवर्ष व दुनिया तक को मिलेगा | जो भी इस धरती पर आना चाहते है और बाबा बैधनाथ के मंदिर का दर्शन कर आशीर्वाद पाना चाहते है उनके लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है | ............ ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर