गुना जिले में जमीनी बिवाद के कारण दबंगों ने आदिवासी महिला पर डीजल डालकर आग लगा दिया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 03, 2022
मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देनेवाली घटना नजर के सामने आई है , जहाँ कुछ दबंगों ने जमीनी विवाद के कारण महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दिया | महिला 80% जल चुकी थी जिसके बाद उसे भोपाल अस्पताल मे भर्ती कराया गया और अभी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है |
दरअसल यह मामला मध्यप्रदेश के गुना जिले में घटित 3 जुलाई का है | धनेरिया निवासी अर्जुन सहरिया की पत्नी रामप्यारी बाई खेत पर बुआई के लिए गई हुई थी जहाँ कुछ लोग ट्रेक्टर से पहुंचे और ट्रेक्टर से डीजल निकालकर दबंगों ने रामप्यारी पर डालकर आग के हावाले कर दिया |
सूचना के आधार पर इस हादसे को अंजाम देने में लगभग 8 -10 लोग शामिल थे | घटना स्थल पर मौजूद किसी ने इसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो रहा है |
रामप्यारी इस विडियो में साफ़ दिखाई पड़ रही है कि वह बुरी तरह झुलस चुकी है और उसके पास से धुँआ निकल रहा है|
दरअसल यह पूरा मामला आदिवासी समाज को लेकर है | रामप्यारी बाई एक आदिवासी महिला है और कुछ हीं दिन पहले क़ानूनी लड़ाई लड़कर दबंगों से अपनी 6 बीघा जमीन वापस पाई थी | इस जमीन को आरोपियों ने अपने कब्जे में कर रखा था जिसे राजस्व विभाग ने मुक्त कराया |
लड़ाई जीतकर पति - पत्नी इस जमीन पर काम करना शुरू कर चुके थे , परन्तु रामप्यारी को अचानक पता चला कि आरोपी जमीन की जुताई कर रहे है जिसके बाद वह खेत पर पहुंची और दोनों के बीच कहा सुनी आरम्भ हो गई | फिर क्या आरोपी आवेश में आकर ऐसी जघन्य घटना को अंजाम दे दिया |
अर्जुन जब खेत पर
पहुंचे तो घटना स्थल से आरोपी - प्रताप , हनुमत , श्याम और उन तीनो की
पत्नियाँ एवं माँ घटना स्थल से ट्रेक्टर पर सवार होकर भाग रहे थे और रामप्यारी खेत
में पेड़ के पास 80% जल चुकी थी जहाँ उसके कपड़े से धुँआ निकल रहा था |
सूचना मिलते हीं पुलिस अधिकारी सहित SP और कलक्टर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की खोजबीन शुरू की , जिसके बाद 2 आरोपी को हिरासत में ले लिया गया वहीं अभी तीसरे आरोपी की तलाश जारी है|
इस मामले में कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही साफ़ दिखाई पड़ रही है :-
अर्जुन ने बताया कि - उसने 23 जून को SP को आवेदन दिया था और बताया था कि आरोपियों से उसकी जान की खतरा है | इससे पहले उन्होंने बमरोली थाने में भी आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने कुछ एक्शन नहीं लिया |
फ़रवरी 2022 में आरोपियों ने बमरोली तहसील प्रांगन के पास अर्जुन के साथ मारपीट की थी जिसके बाद इस घटना का FIR दर्ज भी कराया गया था | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)